Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: IIIT रायपुर में एआई से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से किया गिरफ्तार

Share:
रायपुर : नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में एआई का इस्तेमाल करके तीन दर्जन छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने वाले 21 साल के छात्र सैय्यद रहीम अदनान पिता अजहर अली को पुलिस ने गुरुवार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया. एक दिन पहले ही पुलिस की एक टीम ने ट्रिपल आईटी जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली थी. हालांकि तब प्रबंधन ने आंतरिक जांच का हवाला देते हुए रिपोर्ट लिखाने से इनकार किया था. गुरुवार को जांच रिपोर्ट के साथ प्रबंधन ने मामले की शिकायत की. इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने बिलासपुर में छापेमारी की और आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान को गिरफ्त में ले लिया. Raipur News : माना एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की मौत से मचा हड़कंप राखी थाने में पुलिस ने प्रबंधन की शिकायत पर धारा 354 बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. आरोपी सैय्यद रहीम अदनान बिलासपुर में जरहाभाठा तिवारी चाल निवासी है. वह ट्रिपल आईटी में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 5वें सेमेस्टर (द्वितीय वर्ष) में अध्ययनरत है. एक हफ्ते पहले एक छात्रा को उसकी अश्लील फोटो की जानकारी मिली. संभवतः आरोपी छात्र ने ही उसे भेजा था. इसके बाद मामले का हल्ला मचा और प्रबंधन से छात्राओं ने शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत लेडी प्रोफेसर के नेतृत्व में एक जांच टीम बनाई. छात्र सैय्यद रहीम अदनान के कमरे की तलाशी लेकर मोबाइल फोन, लैपटॉप व पेन ड्राइव जब्त किया गया. CG में शर्मनाक वारदात : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस को प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट में जानकारी दी है कि छात्र के मोबाइल फोन और पेन ड्राइव में 36 छात्राओं के अश्लील फोटो मिले हैं. छात्र से पूछताछ करने के बाद बिलासपुर से उसके पालकों को ट्रिपल आईटी में बुलाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई. छात्र को निलंबित करके उसे हॉस्टल खाली करने कह दिया गया. इसके बाद परिजन छात्र को लेकर बिलासपुर लौट गए थे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts