Thu, 30 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: खाद व्यापारी लूट कांड का खुलासा: दुकान का नाबालिग कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

Share:

जांजगीर : जांजगीर के नैला में खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से साढ़े 10 लाख रुपये लूट के मामले का एसपी विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया है। पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी फरार है। व्यवसायी के नाबालिग नौकर ने ही लूट की साजिश रची थी और मास्टरमाइंड बनकर प्लांनिग की थी। सबसे खास बात, व्यवसायी के दुकान से निकलने के जानकारी नाबालिग आरोपी ने दूसरे साथियों मुकेश सूर्यवंशी और विक्की पंडित को इंस्ट्राग्राम मैसेज से सिंगल बेस्ट ऑफ लक से दिया था। पुलिस ने लूट की रकम 10 लाख 44 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और चाकू को बरामद किया है।

Raipur News : महिला थाने में खुद को आग लगाने वाली महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत

एसपी विजय पांडेय ने बताया कि डेढ़ माह पहले बोड़सरा शराब दुकान में लॉकर समेत 2 लाख 40 हजार रुपये की चोरी इन्हीं में से 3 आरोपी मुकेश सूर्यवंशी, विक्की पंडित और चंदन सूर्यवंशी ने की थी। इस मामले का खुलासा हुआ है और चोरी की रकम 64 हजार रुपये बरामद किया गया है। दअरसल, 6 सितम्बर की नैला में व्यवसायी अरुण अग्रवाल, कलेक्शन की राशि लेकर दुकान से घर जा रहा था। इस दौरान 2 बदमाश आए और व्यवसायी को गिरा दिया, फिर चाकू अड़ाकर साढ़े 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। वारदात के बाद मौके पर एसपी विजय पांडेय खुद पहुंचे थे और बाइक से घूमकर घटनास्थल के साथ आसपास क्षेत्र से बदमाशों का सुराग जुटाने की कोशिश की थी।

CG Crime News : बेटे के लात-घूंसों से घायल पिता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

एसपी विजय पांडेय ने इस मामले में पुलिस की अलग-अलग 12 टीम लगी थी. सीसीटीवी खंगाले जा रहे थे और संदेहियों से पूछताछ की जा रही थी, लेकिन नाबालिग नौकर, पर पुलिस को शुरू से शक हो गया, क्योंकि वह लगातार मोबाइल पर ही लगा हुआ था। आरोपी मुकेश और विक्की की मुलाकात जेल में हुई थी। दोनों अलग-अलग मामले में जेल थे और पिछले साल छूटे थे। मुकेश का परिचय, नाबालिग नौकर से था और नौकर ने ही व्यवसायी द्वारा रोज रात को लाखों रुपये दुकान से घर ले जाने की जानकारी दी थी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts