Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में दर्दनाक हत्या: घर के आंगन में मिला खून से लथपथ शव, गांव में दहशत

Share:
गौरेला, पेंड्रा मरवाही : गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव अंतर्गत लमरा टोला में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रूप में हुई है, जिसका शव उसके घर के सामने आंगन में खून से लथपथ अवस्था में मिला। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह जब ग्रामीणों ने चंद्रभान सिंह के घर के सामने आंगन में उसका शव देखा तो उन्हें तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचित किया। शव पर चोट के कई गहरे निशान पाए गए, जिससे यह स्पष्ट है कि युवक पर अत्यंत क्रूरता से हमला किया गया था। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में खून बिखरा हुआ था, जो हमले की भयावहता को दर्शाता है। CG News: नए साल की सुबह मंदिर परिसर में आग, भक्तों में मची अफरा-तफरी
सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। प्राथमिक अनुमान है कि किसी धारदार हथियार से यह वारदात अंजाम दी गई है। पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है। CG Train Timing: बिलासपुर रूट पर रेल यात्रियों को सूचना… एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव

ग्रामीण इलाकों में दहशत

इस नृशंस हत्या की घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण भयभीत हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, गौरेला पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि इस जघन्य अपराध के पीछे के सच का पता लगाया जा सके।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts