Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में मेडिकल कॉलेज एडमिशन के नाम पर 30 लाख की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

Share:
बिलासपुर : अगर आप भी डिजिटल विज्ञापन देखकर कॉलेज एडमिशन की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. बिलासपुर में मेडिकल कालेज में एडमिशन कराने का झांसा देकर 30 लाख रुपए की ठगी हुई है. पुलिस धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार रोड सांई शरण निवासी हेमंत मोदी ने सोशल मीडिया में एक प्रतिष्ठित कालेज में सीधे एडमिशन का विज्ञापन देखा. उन्होंने मोबाइल नम्बर पर संपर्क कर गौरव झा नामक व्यक्ति से अपने बेटे अर्चित मोदी के एडमिशन के लिए बीतचीत की. उसके बाद भर्ती प्रक्रिया बताने के लिए गौरव झा, विनीत सिंह उनके व्यापार विहार आफिस में आए, और बताया कि उनकी एजुकेशन कंसल्टेंसी पुणे में है. वे एजुकेशन कंस्ल्टेंसी के जरिए नामी कालेजों में एडमिशन कराने का काम करते हैं. उसने वडगांव, पुणे (महाराष्ट्र) में मुख्य कार्यालय होना बताया. Chhattisgarh : प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग… कुछ ही मिनटों में पूरी यूनिट जलकर खाक, लाखों का नुकसान एडमिशन की प्रक्रिया के लिए हेमंत मोदी 5 जून 2025 को मुख्यालय पुणे गए, जहां शिवम शर्मा उर्फ गोपी, कृष्णा, विनीत सिंह से उनकी मुलाकात हुई. उन्हें 100 प्रतिशत एडमिशन होने की गारंटी का आश्वासन दिया गया. अलग-अलग कालेज के डोनेशन और एडमिशन होने तक का खर्चा 30 लाख रुपए बताया गया. इसके बाद हेमंत मोदी ने अलग-अलग किश्तों में ऑनलाइन माध्यम से 30 लाख रुपए उन लोगों के बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया. CG Murder Case: प्यार में अंधी पत्नी ने 15 साल छोटे प्रेमी संग रची साजिश, कुल्हाड़ी से कर डाली पति की हत्या रकम देने पर एडमिशन का मेल नहीं आने पर उन लोगों के मोबाइल में संपर्क किया तो मोबाइल तो बंद बताने लगा. उसके बाद उन्हें ठगी के शिकार होने का एहसास हुआ. पुलिस ने हेमंत मोदी की रिपोर्ट पर शिवम शर्मा, विनीत सिंह उर्फ सौम्य राज, गौरव झा, आर्यन अग्रवाल, विराज चोढ़े के खिलाफ बीएनएस की धारा 318, 4, 3, 5 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच में जुटी हुई है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts