Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Raipur Crime News: टाटीबंध में खड़ी ब्लैक थार से मिली सड़ी-गली अर्धनग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Share:
रायपुर: रायपुर के टाटीबंध में शुक्रवार शाम को एक ब्लैक थार के भीतर से 2-3 दिन पुरानी सड़ी-गली अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है कि रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड पर थार खड़ी थी। राहगीर को बदबू आने पर लाश की जानकारी मिली। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रालास महिंद्रा शोरूम के सामने सर्विस रोड से एक व्यक्ति गुजर रहा था, तभी उसे बदबू आई। उसने थार के अंदर झांककर देखा तो लाश पड़ी थी। राहगीर ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
दरअसल, करीब 15 दिन पहले थार वाहन क्रमांक CG 04 PX 6888 का भिलाई-3 के पास एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद गाड़ी को खींचकर रालास महिंद्रा शोरूम टाटीबंध के सामने छोड़ दिया गया था। गाड़ी शोरूम के सामने सर्विस रोड पर खड़ी थी। इसकी खिड़की लॉक नहीं थी।
शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे के करीब एक राहगीर जब वहां से गुजर रहा था। उसे गाड़ी से तेज दुर्गंध महसूस हुई। शक होने पर उसने खिड़की से भीतर झांका तो पिछली सीट पर एक युवक की सड़ी हुई लाश पड़ी थी। उसने तुरंत आमानाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने वाहन को सील कर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम ने गाड़ी से सैंपल्स लिए हैं जो लैब भेजे जाएंगे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts