By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: Jan Shatabdi Express बाल-बाल बची: मरम्मत वाले Track से मोड़ी Train, अधिकारी सस्पेंड
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > देश - विदेश > Jan Shatabdi Express बाल-बाल बची: मरम्मत वाले Track से मोड़ी Train, अधिकारी सस्पेंड
देश - विदेश

Jan Shatabdi Express बाल-बाल बची: मरम्मत वाले Track से मोड़ी Train, अधिकारी सस्पेंड

Vishva News
Last updated: 27/08/2025 3:51 PM
Vishva News
Published: 27/08/2025
Share
SHARE

Jan Shatabdi Express बाल-बाल बची: नई दिल्ली, जनशताब्दी एक्सप्रेस एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। आगरा रेल मंडल ने इस पर बड़ा एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। दिल्ली जा रही जन शताब्दी एक्सप्रेस को उस पटरी पर मोड़ दिया गया जिसकी मरम्मत हो रही थी। इस मामले में एक स्टेशन मास्टर और एक ट्रैफिक कंट्रोलर को सस्पेंड कर दिया। इस घटना के बाद सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी।

Contents
इमरजेंसी ब्रेक लगाकर खतरे को टालायात्री की तबीयत बिगड़ने पर टीटीई ने ट्रेन रोकने का किया था अनुरोधस्टेशन मास्टर ने लूप लाइन की ओर मोड़ दी ट्रेनलोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर: Udyam Sakhi Portal से मिलेगी खुद का बिज़नेस शुरू करने की राह

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर खतरे को टाला

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन के सतर्क चालक दल ने पटरियों का प्रबंधन करने वाले कर्मचारियों द्वारा लगाए गए लाल झंडे को देखा और तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को उस हिस्से में पहुंचने से पहले ही रोक दिया, जहां मरम्मत की जा रही थी। मंडल की प्रभागीय परिचालन प्रबंधकऔर अधिकृत प्रवक्ता प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दो कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा ‘‘यह दो कर्मचारियों की खराब संचालन योजना का मामला है। अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत उन्हें जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।’’

यात्री की तबीयत बिगड़ने पर टीटीई ने ट्रेन रोकने का किया था अनुरोध

सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 10 से 11:00 बजे के बीच एक यात्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर ट्रेन टिकट परीक्षक (टीटीई) ने आगरा नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर छाता स्टेशन पर ट्रेन रोकने का अनुरोध किया। एक सूत्र ने बताया ‘‘हालांकि, छाता स्टेशन पार हो गया क्योंकि आवश्यक निर्देश समय पर लोको पायलट तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद टीटीई ने फिर संपर्क कर अगले स्टेशन कोसी पर यात्री को उतारने की अनुमति मांगी, क्योंकि उसकी तबीयत और बिगड़ गई थी।’’

Chhattisgarh : करंट की चपेट में आया किशोर, बाउंड्रीवाल के पास दौड़ते वक्त दर्दनाक मौत

स्टेशन मास्टर ने लूप लाइन की ओर मोड़ दी ट्रेन

उसने बताया ‘‘जब कोसी पर भी ट्रेन नहीं रुकी, तब ट्रेन में मौजूद कर्मियों ने एक बार फिर अनुरोध किया, जिसके बाद होडल स्टेशन पर ट्रेन रोकने का निर्णय लिया गया लेकिन स्टेशन मास्टर ने जल्दबाजी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए ट्रेन को उस लूप लाइन पर मोड़ दिया जिसकी मरम्मत की जा रही थी।’’ घटना से अवगत अधिकारियों ने बताया कि पटरी की मरम्मत कर रहे कर्मियों ने लूप लाइन की शुरुआत से पहले लाल झंडा लगाया हुआ था जिसे देखकर सतर्क चालक दल ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।

लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

मंडल के एक अधिकारी ने कहा ‘‘अगर लोको पायलट ने समय पर सूझबूझ न दिखाई होती तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। केवल निचले स्तर के नहीं, बल्कि वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को भी इस तरह की गंभीर सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब एक यात्री की तबीयत खराब होने की सूचना मिली, तो ट्रेन को रोकने को लेकर इतनी अनिर्णय की स्थिति क्यों थी? वरिष्ठ अधिकारी कहां थे?’’

Vishva News

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

You Might Also Like

सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को भेजा बाढ़ का अलर्ट
जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Delhi Violence: फैज-ए-इलाही दरगाह के पास अवैध निर्माण हटाने गई पुलिस-MCD टीम पर हमला, कई घायल
Amitabh Bachchan का छलका दर्द: Dharmendra को खोने का दुख जताते हुए आधी रात लिखा भावुक पोस्ट – ‘सहन करना मुश्किल है’
हरियाणा इवेंट में मौनी रॉय के साथ बदसलूकी, स्टेज पर हुए भद्दे कमेंट्स से एक्ट्रेस हुईं परेशान, सुनकर खौल उठेगा खून!
TAGGED:IndianRailwaysJanShatabdiExpressNarrowEscapeOfficialsSuspendedRailIncidentRailwaySafetyTrackMaintenanceTrainAccidentTrainDivertedTrainNews
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

सपरिवार भिलाई पहुंचे CM साय, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा किया श्रवण

praveen
praveen
05/08/2025
Petrol Diesel Price Update: 11 दिसंबर 2025 में ईंधन दरों में बदलाव, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट
Chattisgarh Robbery: एसपी दफ्तर से महज 50 मीटर दूर ज्वेलरी शॉप में बंदूक की नोक पर लूट, पुलिस ने तीन घंटे में मास्टरमाइंड को पकड़ा
नक्सली Hidma के मारे जाने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे Amit Shah, बस्तर ओलंपिक कार्यक्रम में होंगे शामिल
Silent Killer Alert: खाने के बाद पेट में भारीपन? ये हो सकती है Fatty Liver Disease के शुरुआती संकेत
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?