Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Budget 2026 For Women: महिलाओं के लिए बड़ा कदम, गर्ल्स हॉस्टल और SHE Marts से मिलेगी आत्मनिर्भरता

Vishva News / Mon, Feb 2, 2026 / Post views : 111

Share:
Budget 2026 For Women: मोदी सरकार 3.0 के तीसरा बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में पर्यटन से लेकर शिक्षा तक पर बड़े एलान किए। वहीं बजट 2026 में महिलाओं को भी सौगात मिली। एक तरफ जहां उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हाॅस्टल बनाए जाने की घोषणा करते हुए सरकार ने छात्राओं को सुविधा पूर्ण शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं दूसरी ओर, महिला उद्यमिता को भी बढ़ावा देने का प्रयास करते हुए SHE Marts का एलान किया। उन्होंने भाषण में कहा कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके। राजिम कुंभ जाने वालों के लिए बड़ी सौगात! रायपुर–राजिम के बीच दौड़ेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमटेबल गर्ल्स हाॅस्टल का एलान? भारत में लड़कियों की पढ़ाई अक्सर प्रतिभा की कमी से नहीं, सुरक्षा, दूरी और ठहरने की सुविधा के अभाव से रुकती है। बजट में हर ज़िले में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए गर्ल्स हॉस्ट बनाने की घोषणा इसी सच्चाई को स्वीकार करती है। यह कदम उन लाखों छात्राओं के लिए राहत है जो कॉलेज तो मिल जाता है, लेकिन सुरक्षित छत नहीं। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल क्यों अहम है यह फैसला?
  • उच्च शिक्षा तक पहुंच- ग्रामीण और छोटे शहरों की छात्राओं के लिए कॉलेज जाना आसान होगा।
  • ड्रॉपआउट कम होंगे- पढ़ाई बीच में छोड़ने की बड़ी वजह होती है रहने की समस्या जो अब कम होगी।
  • सुरक्षा और आत्मनिर्भरता- सुरक्षित हॉस्टल लड़कियों को स्वतंत्र फैसले लेने का साहस देते हैं।
  • स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल- हॉस्टल निर्माण और संचालन से स्थानीय रोज़गार भी बढ़ेगा।
SHE Marts क्या है?  SHE Marts दरअसल महिलाओं के लिए समर्पित ऐसे बाज़ार/प्लैटफ़ॉर्म हैं, जहां महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs), स्टार्टअप्स और कारीगरों को अपने उत्पाद बेचने का सीधा अवसर मिलेगा। व्यापम में रिश्तेदारी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी! फार्मासिस्ट निकला जॉब दिलाने वाला ठग, पुलिस ने दबोचा SHE Marts का उद्देश्य
  • महिला उद्यमिता को बढ़ावा
  • बिचौलियों पर निर्भरता कम करना
  • स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान
  • महिलाओं की आय और आर्थिक स्वतंत्रता में वृद्धि
SHE Marts में क्या मिलेगा?
  • हस्तशिल्प, हथकरघा, टेक्सटाइल
  • होममेड फूड, ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स
  • ब्यूटी, हैंडमेड, गिफ्ट आइटम्स
  • महिला-नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स के उत्पाद

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें