Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

9 साल की बच्ची संक्रमित, लोहंडीगुड़ा, नानगुर और दरभा बने हॉटस्पॉट

सूचना

hello php

: Rekha Jhunjhunwala: स्टॉक मार्केट की क्वीन रेखा झुनझुनवाला, महिला सशक्तिकरण और निवेश की मिसाल

Vishva News / Tue, Nov 18, 2025 / Post views : 22

Share:
Rekha Jhunjhunwala: भारतीय स्टॉक मार्केट की दुनिया में कई नाम हैं, लेकिन कुछ नाम दिल से जुड़ जाते हैं और रेखा झुन झुनवाला उनमें से एक हैं। वो न सिर्फ अपने स्वर्गीय पति राकेश झुनझुनवाला की विरासत संभाल रही हैं, बल्कि अपनी समझदारी और जोखिम लेने की हिम्मत से मार्केट में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। रेखा झुमझुनवाला सिर्फ एक अरबपति महिला नहीं हैं, वे भारत में महिला सशक्तिकरण, वित्तीय बुद्धिमत्ता और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट का प्रतीक हैं। उनका सफर हमें यह याद दिलाता है कि ज़रूरत है सिर्फ ज्ञान, धैर्य और आत्म-विश्वास की और बाकी बाज़ार खुद आपके कदमों का सम्मान करता है। आइए जानते हैं कौन हैं रेखा झुनझुनवाला, और कैसे वह बनी भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला। CG News: अब बैंक न जाकर घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, ‘Jeevan Pramaan’ ऐप करेगा मदद रेखा झुनझुनवाला का जीवन परिचय रेखा झुनझुनवाला भारत की सबसे पावरफुल निवेशकों में से एक हैं। उनका जन्म 1963 में हुआ था। रेखा झुनझुनवाला ने मुंबई विश्वविद्यालय से काॅमर्स से स्नातक की पढ़ाई की है। 1987 में उनका विवाह राकेश झुनझुनवाला से हुआ, जो भारतीय शेयर बाजार के “Big Bull” के नाम से मशहूर थे। उनकी तीन संतानें हैं। शादी के बाद रेखा शोहरत से दूर अपने पति के समर्थन और बच्चों के पालन पोषण तक सीमित रहीं। हालांकि जब उनके पति की मृत्यु हुई, तब रेखा ने पति की विरासत और फर्म को संभाला। रेखा का करियर और उपलब्धियां रेखा एक सक्रिय और दिग्गज निवेशक हैं। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद उनकी स्टॉक पोर्टफोलियो संभाली और उसे और बढ़ाया। उनके पोर्टफोलियो के मुख्य हिस्सों में टाइटन कंपनी, स्टार हेल्थ , अलाइड एन्सोरेंस, मेट्रो ब्रांड्स और अन्य मूल्यवान कंपनियां शामिल हैं। वह Rare Enterprises को संभाल रही हैं। यह वही फर्म है जिसे उनके पति द्वारा शुरू किया गया था और अब रेखा उसमें प्रमुख भूमिका निभाती हैं। रेखा समाज सेवा में भी रुचि रखती हैं, वह Rare Family Foundation जैसी संस्थाओं से जुड़ी हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: CM विष्णुदेव साय ने रजत यात्रा में योगदान देने वाले तीन जनप्रतिनिधियों को किया याद रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति  फाॅब्स के अनुसार, रेखा की नेट वर्थ लगभग 77,150 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कुछ अवधि में 650 करोड़ रुपये मासिक लाभ जैसा प्रदर्शन किया। रेखा मुंबई  में अपने आलीशान मेंशन में रहती हैं जिसकी कीमत लगभग 370 करोड़ बताई जाती है। महिलाओं के लिए प्रेरणा और सशक्तिकरण रेखा झुनझुनवाला ने दिखाया कि शेयर बाजार सिर्फ पुरुष-दुनिया का खेल नहीं है बल्कि महिलाएं भी इसमें उत्कृष्ट योगदान दे सकती हैं। वे न सिर्फ सफल निवेशक हैं, बल्कि एक विज़नरी लीडर भी हैं, जिसने वित्तीय स्वायत्तता के माध्यम से महिलाओं को एक प्रेरणा दी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें