Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: दिल्ली ब्लास्ट का बड़ा खुलासा: फर्जी डॉक्टर और स्टाफ के जरिए धोखाधड़ी, ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की खोली पोल

Share:
नई दिल्ली : एक तरफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकियों पर अपना शिकंजा कसती जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ईडी भी कोई कसर नहीं छोड़ रही. ED ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी में चल रहे बड़े धोखे का पर्दाफाश करते हुए दिल्ली पुलिस को सबूत सौंपे हैं, वहीं, NIA ने बीते दिन आतंकी मॉड्यूल और लाल किला धमाके की जांच में बड़ी सफलता हासिल की है. Assam Train Accident: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 हाथी मारे गए

यूनिवर्सिटी में फर्जीवाड़े का खेल

ED की जांच में अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसी ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखकर यूनिवर्सिटी के खिलाफ नया मामला दर्ज करने की सिफारिश की है. ईडी के पास ऐसे सबूत हैं जो बताते हैं कि इंस्पेक्शन से ठीक पहले यूनिवर्सिटी परिसर में फर्जी डॉक्टर, फर्जी स्टाफ और नकली मरीज तक तैनात कर दिए जाते थे ताकि मानकों को पूरा दिखाया जा सके.

हो सकती है एक और एफआईआर दर्ज

ED के सौंपे गए इन पुख्ता सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस जल्द ही यूनिवर्सिटी के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर सकती है. CG Weather Alert: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर और घना कोहरा, बढ़ेगा ठंड का असर

दिल्ली ब्लास्ट मामले में 9वीं गिरफ्तारी

इस बीच NIA ने 10 नवंबर 2025 को दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की है. NIA की टीम ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी यासिर अहमद डार को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. बता दें 10 नवंबर को हुए इस आतंकी हमले में 11 लोगों की जान चली गई थी. सुरक्षा एजेंसियां तब से इस धमाके की एक-एक कड़ी को जोड़कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts