Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: Raja Raghuvanshi Murder Case: 790 पन्नों की चार्जशीट में दर्ज हुए राजा रघुवंशी हत्या कांड के चौंकाने वाले सबूत

Share:
Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघालय पुलिस SIT की जांच पूरी हो गई है और शिलांग कोर्ट में उन्होंने 790 पन्नों की चार्जशीट भी दाखिल (Raja Raghuvanshi Murder Case Chargesheet)  कर दी है. इस चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. हनीमून हत्याकांड की जांच कर रही मेघालय पुलिस की एसआईटी ने ये आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया है. बता दें कि सोनम, राज समेत पांच आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. Mumbai Blast Threat: मुंबई पर 400 किलो RDX हमले की धमकी, नोएडा से धमकीबाज गिरफ्तार

एक पूरक चार्जशीट भी दाखिल होगी

पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सईम ने बताया कि अतिरिक्त फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद तीन अन्य सह-आरोपियों के खिलाफ एक पूरक चार्जशीट भी दाखिल की जाएगी. इनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, लोकेंद्र तोमर, उस इमारत का मालिक जहां राजा की हत्या के बाद सोनम छिपा हुई थी और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरबार शामिल हैं. बता दें कि सबूतों को नष्ट करने और छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेम्स, तोमर और अहिरबार फिलहाल जमानत पर हैं.

सोनम, राज समेत अन्य ने मानी हत्या की बात 

मेघालय पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बयान जारी कर रहा कि  उन्होंने राजा रघुवंशी की हत्या के सिलसिले में सोहरा सब-डिवीज़न के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शुक्रवार शाम 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. उन्होंने दावा किया है कि सोनम, राज कुशवाहा और तीनों हमलावरों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है. जांच के तहत  अपराध स्थल की पहचान पहले ही की जा चुकी है.

साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप

बता दें कि मेघालय एसआईटी ने राजा की हत्या के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा के अलावा आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल सिंह चौहान को हत्या की साजिश रचने और इसे अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इन सभी पर अपराध के साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगा है. CG News : फर्जी पुलिसकर्मी ने 10 साल तक गृह विभाग को दिया चकमा, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

 20 मई को हनीमून पर गए, 2 जून को मिली लाश

राजा रघुवंशी की शादी इस साल 11 मई को सोनम से हुई थी. दोनों 20 मई को हनीमून पर मेघालय गए थे. तीन दिन बाद दोनों लापता हो गए थे. 2 जून को रजा का क्षत-विक्षत शव सोहरा में वेइसाडोंग झरने के पास एक घाटी में मिला था. मेघालय एसआईटी ने अपनी जांच में दावा किया है कि सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर तीन अन्य लोगों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी की मदद से इस अपराध को अंजाम दिया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts