Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: स्कूली छात्राओं के शोषण का मामला: प्रधान पाठक और शिक्षिका निलंबित

Share:
रायपुर : सिमगा विकासखंड के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता में दो छात्राओं के शारीरिक शोषण के मामले में प्रभारी प्रधान पाठक और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं देने के मामले में स्कूल की एक शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है. आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. लगातार दो छात्राओं के शारीरिक शोषण की घटना से गांव में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है. एसीबी का बड़ा एक्शन: कोयला कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी, सुबह से जारी है तलाशी यह मामला बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता का है. स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल साहू द्वारा कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत हुई है. नवरात्र पर तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ में दूध, घी और पनीर सस्ते, ग्राहकों को मिलेगा 1206 रुपए तक फायदा
दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन के अनुसार शिक्षक देवलाल ने 19 सितंबर को दोपहर में छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक मकान में ले जाकर शारीरिक शोषण किया. इसी तरह की घटना 30 अगस्त को भी उसी कक्षा की एक छात्रा के साथ हुई थी.
शुक्रवार की घटना की शिकायत होने से न केवल स्कूल, बल्कि गांव में बवाल मच गया. छात्रा के परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. बताते हैं कि 30 अगस्त को छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी स्कूल की शिक्षिका हेमा देवांगन को थी लेकिन उनके द्वारा घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी गई. जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को आज सस्पेंड कर दिया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें