ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Jan 16, 2026 / Post views : 4
अंबिकापुर : जिले में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। कार सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सामने आया है। पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपहरण में शामिल कार सवार चार युवकों को हिरासत में ले लिया है।
CG IT Raid : सड़क ठेकेदार के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेजों की जांच जारीपुलिस ने आरोपियों को एमसीबी जिले से पकड़ा है। साथ ही अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती का अपहरण गांधीनगर थाना क्षेत्र से किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
IND vs NZ T20 Raipur Match: टिकट बुकिंग आज से शुरू, शाम 7 बजे इस वेबसाइट पर खुलेगी ऑनलाइन विंडो; जानें पूरी प्रक्रियाफिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा जल्द किया जाएगा। घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस सबूत जुटा रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन