ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Fri, Sep 26, 2025 / Post views : 6
बेमेतरा : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया।
छत्तीसगढ़: मेडिकल संचालक की लापरवाही से 7 साल के बच्चे की मौत, परिवार में छाया मातममिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट के कारण आरोपी ने यह घटना को अंजाम दिया।
रायपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का मवेशी से जोरदार टक्कर, गाय की मौके पर मौत; ट्रेन को यार्ड में भेजा गयाहत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है और वह पास के गांव हरदी का रहने वाला है। इस हत्या से आक्रोशित मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने नवागढ़ थाना में जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन