ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Jan 18, 2026 / Post views : 4
CG Crime News: राजधानी में एक ऐसा गिरोह पकड़ में आया है, जो रात में प्लेटफॉर्म में सोता था और दिन में महंगी कारों के शीशे तोड़कर उसमें रखे नगदी व अन्य सामान पार कर देता था। ( CG News ) गिरोह ने गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दो वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी फरार हैं।
मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि गंज और देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई घटना की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीमों को लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्धों का पता लगाया गया। इस दौरान आरोपियों के झारखंड में होने का पता चला। पुलिस की दो टीमों को रांची भेजा गया।
Bulldozer Action in Bijapur: बीजापुर में 100 बेघर परिवारों का नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन, रायपुर–हैदराबाद मार्ग हुआ जामTags :
विज्ञापन
विज्ञापन