Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर जंगल में नक्सली मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो हथियारबंद नक्सलियों को किया ढेर

Share:
Chhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के जंगलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया और उनके शव बरामद किए। मौके पर सुरक्षाबल सर्च अभियान चला रहे हैं। नक्सलियों के कब्जे से AK-47, 9 MM पिस्टल और अन्य हथियारों के साथ गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ वाला इलाका बीजापुर और सुकमा का बॉर्डर एरिया है, जो तेलंगाना की भी सीमा के पास है. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की पुष्टि की और बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभी ऑपरेशन जारी है. दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. CG में चोरों का खेल – 2 करोड़ का रेलवे सामान चोरी, पटरी और हैवी मशीनरी भी ले गए

सुबह 7 बजे से गोलीबारी चालू

दरअसल, पामेड़ थाना क्षेत्र के जीडपल्ली के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सचूना मिलते डीआरजी के जवानों ने मौके पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. इस दौरान जंगल में हथियारबंद नक्सलियों ने खुद को घिरा देख जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. दोनों के बीच सुबह 7 बजे गोलीबारी चालू है. Chhattisgarh : बोर्ड एग्जाम देने का सपना टूट सकता है! माशिमं का बड़ा फरमान – कम अटेंडेंस वालों का एडमिट कार्ड सीधे कैंसल

बीजापुर में दो आईईडी बम बरामद

वहीं, बीजापुर जिले के ईलमिड़ी थाना क्षेत्र में ही 20-20 किलो के दो IED बम बरामद हुए हैं. इन्हें नक्सलियों ने लंकापल्ली कच्ची सड़क पर लगाया था. नक्सलियों की योजना सुरक्षाबलों के बड़े वाहनों को निशाना बनाने की थी, क्योंकि ये बम कमांड स्विच सिस्टम से सड़क के बीचों-बीच मिले हैं. बमों को DRG जवान, CF जवान और BDS टीम की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें