Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: Sai Cabinet Meeting : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक 9 सितंबर को, 14 नए मंत्री शामिल होंगे

Share:
Sai Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर 2025 को दोपहर 3ः30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले पिछली बैठक 19 अगस्त को हुई थी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। केशकाल घाट में बड़ा हादसा टला, ट्रक पेड़ के सहारे लटका, कोई जनहानि नहीं पिछली बैठक में लिए गए फैसले इससे पहले 19 अगस्त को साय कैबिनेट की बैठक हुई थी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे। इनमें प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं –
  1. आदिवासी व माडा पॉकेट क्षेत्र के हितग्राही परिवारों को चना वितरण
कैबिनेट ने तय किया कि राज्य के अनुसूचित क्षेत्र एवं माडा पॉकेट क्षेत्र में रहने वाले अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को हर माह मिलने वाला 2 किलो चना अब NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म से खरीदा जाएगा। यह खरीदी न्यूनतम सर्विस चार्ज पर की जाएगी। इसके साथ ही जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन हितग्राहियों को चना नहीं मिला है, उन्हें पात्रतानुसार दिसंबर 2025 तक इसका वितरण कर दिया जाएगा। Chhattisgarh News : स्कूल में बच्चों के खाने में कीड़े, बीईओ ने किया निरीक्षण तो उड़े होश
  1. नवा रायपुर में आईटी हब को बढ़ावा
कैबिनेट की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नवा रायपुर में आईटी/आईटीईएस उद्योग की स्थापना के लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित की जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर बनेंगे और नवा रायपुर में तकनीकी व औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। इससे शहरीकरण और आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें