Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: Bus Robbery: बस ड्राइवर की गर्दन पर चाकू रखकर यात्रियों ने 1.25 करोड़ का सोना-चांदी लूटकर हुए फरार

Vishva News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 2

Share:
Bus Robbery: पुणे-बेंगलुरु नेशनल हाईवे पर बीती मंगलवार रात एक प्राइवेट लग्जरी बस में चाकू की नोक पर डकैती की सनसनीखेज वारदात हुई. लुटेरों ने 'अंगड़िया सर्विस' के जरिए ले जाई जा रही करीब 60 किलो चांदी (Silver) और सोना (Gold) लूट लिया, जिसकी कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये आंकी गई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर मुख्य मास्टरमाइंड सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. Chaliha Mahotsav Special: श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चकरभाठा में 12 एक्सप्रेस गाड़ियों का अस्थायी ठहराव, देखें सूची

यात्री बनकर चढ़े, ड्राइवर की गर्दन पर रखा चाकू

यह घटना उस समय हुई जब कोल्हापुर से मुंबई जा रही एक प्राइवेट बस रात करीब 12 बजे किणी टोल नाके के पास पहुंची. बताया जा रहा है कि बस में तीन संदिग्ध लोग यात्री बनकर सवार हुए थे. जैसे ही बस किणी टोल नाके के करीब पहुंची, एक आरोपी ने ड्राइवर के केबिन में घुसकर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और बस रुकवा ली. लुटेरों ने बस की डिक्की में रखा अंगड़िया व्यापारियों का माल (60 किलो चांदी, सोना और नकदी) निकाला और पीछे से आई अपनी कार में भरकर फरार हो गए.

क्लीनर ही निकला 'विलेन', अपनों ने ही दिया दगा

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह हैरान करने वाला था. इस पूरी डकैती का मास्टरमाइंड बस का क्लीनर ही निकला. पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार गुप्ता के अनुसार, क्लीनर ने अपने भाई और मुख्य आरोपी अक्षय कदम के साथ मिलकर इस लूट की साजिश रची थी. क्लीनर बस के अंदर रहकर लुटेरों को पल-पल की लोकेशन और माल की जानकारी दे रहा था.

सोते रहे यात्री, केबिन में हो गई करोड़ों की लूट

हैरानी की बात यह है कि यह पूरी वारदात ड्राइवर के केबिन में हुई. बस के अंदर सो रहे यात्रियों को इसकी भनक तक नहीं लगी. जब लुटेरे माल लेकर फरार हो गए, तब जाकर यात्रियों और बस मालिक को इस बड़ी डकैती का पता चला. Bluebird Block-2 Satellite Launch: ISRO ने ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रचा, मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में आएगी क्रांति

7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया माल

वडगांव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से कुछ ही घंटों में आरोपियों को ट्रेस कर लिया. पुलिस ने लूटी गई पूरी 60 किलो चांदी, 10 ग्राम सोना, वारदात में इस्तेमाल 3 मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. अब तक कुल 7 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें