Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: नशे में चूर सनकी ने ट्रेन में मचाया उत्पात, बेवजह युवती को धक्का देने से अफरा-तफरी

Share:
केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को एक शख्स ने अचानक ट्रेन से धक्का दे दिया। आरोपी ने एक अन्य युवती को भी धक्का देने की कोशिश की, हालांकि वह बच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ट्रेन को रोक कर युवती को भी बरामद कर लिया गया है। युवती गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। घटना के समय वह शराब के नशे में था। यह घटना वर्कला और कडक्कावुर रेलवे स्टेशनों के बीच की है। सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई शुरू, पश्चिम बंगाल-तेलंगाना को छोड़ सभी राज्यों के मुख्य सचिव तलब

शराबी ने युवती को दिया धक्का

दक्षिणी रेलवे पीआरओ का कहना है, "02 नवंबर की शाम को करीब 8 बजकर 40 मिनट पर एक पुरुष यात्री सुरेश कुमार (48) ने महिला यात्री श्रीकुट्टी (19) को ट्रेन से धक्का दे दिया। दोनों ट्रेन नंबर 12626 केरल एक्सप्रेस (NDLS-TVC) के पीछे के जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे। यह घटना वर्कला और कडक्कावुर रेलवे स्टेशनों के बीच की है। आरोपी को त्रिवेंद्रम उत्तर (TVCN) में उतार दिया गया और आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया। स्थानीय पुलिस, वर्कला को भी सूचित किया गया। वहीं पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है। उसे दूसरी ट्रेन 66305 कोल्लम मेमू से वर्कला रेलवे स्टेशन लाया गया। बाद में रेलवे द्वारा व्यवस्थित एम्बुलेंस के जरिए पीड़िता को मिशन अस्पताल, वर्कला में भेज दिया गया। Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम में उछाल, एमसीएक्स पर सोना महंगा, चांदी के भी बढ़े भाव… देखें ताज़ा भाव

दूसरी युवती को भी गिराने की कोशिश

दक्षिण रेलवे के पीआरओ ने बताया, "पूछताछ के दौरान, एक सह-यात्री अर्चना ने बताया कि वह और पीड़िता दोनों अलुवा से त्रिवेंद्रम जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थीं। वर्कला से रवाना होने के बाद, जब वे शौचालय जा रही थीं, तो उन्होंने पास में बैठे एक अज्ञात पुरुष यात्री को देखा। अचानक, वह दोनों की ओर दौड़ा और श्रीकुट्टी को लात मार दी, जिससे वह चलती ट्रेन से गिर गई। उसने अर्चना को धक्का देने की भी कोशिश की, लेकिन वह बाल-बाल बच गईं। चीख-पुकार सुनकर, अन्य यात्री भी मौके पर पहुंचे।" भीषण सड़क हादसा: गिट्टी से भरे ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पीआरओ ने बताया, "ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने अलार्म चेन खींची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रेन को त्रिवेंद्रम नॉर्थ स्टेशन पर रोका गया, जहां आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा आरपीएफ तिरुवनंतपुरम मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त और मंडल रेलवे अस्पताल के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक वर्तमान में उस अस्पताल में रुके हुए हैं, जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।"

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें