Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: BCCI का बड़ा ऐलान: भारतीय महिला टीम 5 टी20 मैचों की घरेलू सीरीज में भिड़ेगी श्रीलंका से

Vishva News / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 1

Share:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद अब तक अगला इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है। टीम इंडिया को घर पर बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी थी, लेकिन बीसीसीआई ने प्लेयर्स को अधिक आराम देने के इरादे से उसे टालने का फैसला लिया। अब बीसीसीआई की तरफ से भारतीय महिला टीम के अगले इंटरनेशनल शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें घर पर टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ खेलेगी, इस सीरीज की शुरुआत 21 दिसंबर से होगी तो वहीं आखिरी मुकाबला 30 दिसंबर को खेला जाएगा। Kiara-Sidharth Baby Girl Name: सिद्धार्थ–कियारा ने अपनी नन्ही परी के नाम का किया खुलासा, जानें क्या है नाम का मतलब

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर रहेगी नजरें

 

साल 2026 में इंग्लैंड की मेजबानी में जून महीने में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसकी तैयारी के लिए भारतीय महिला टीम के पास अब अधिक समय नहीं बचा है। ऐसे में इस मेगा इवेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के लिए ये सीरीज काफी अहम रहने वाली है। 21 दिसंबर को भारतीय महिला टीम इस 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम के मैदान पर खेलेगी, तो वहीं दूसरा मैच 23 दिसंबर को विशाखापट्टनम के ही मैदान पर खेला जाएगा। इस टी20 के आखिरी तीन मुकाबले 26, 28 और 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस टी20 सीरीज में सभी की नजरें टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्ज के प्रदर्शन पर टिकी रहने वाली है, जिनका वनडे वर्ल्ड कप में बल्ले से काफी बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिला था।

Chandu V: वर्ल्ड कप विजेता कोच, जिन्होंने अपने सपनों को पीछे छोड़कर भारत को दिलाया ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया का अब तक श्रीलंका के खिलाफ दिखा दबदबा

 

टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ अब तक भारतीय टीम का दबदबा साफतौर पर देखने को मिला है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में कुल 26 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20 मैचों को अपने नाम किया है और 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, इसके अलावा एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें अपने इसी रिकॉर्ड को श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज में जारी रखने की कोशिश होगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें