ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Aug 26, 2025 / Post views : 3
Neeraj Chopra Diamond League Final 2025 Schedule:
भारत के जेवलिन थ्रो सुपरस्टार और दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट Neeraj Chopra एक बार फिर मैदान पर देश को गौरवान्वित करने के लिए तैयार हैं। अपने चाहने वालों के बीच "बाहुबली" के नाम से मशहूर नीरज इस बार ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2025 में उतरेंगे।
27 वर्षीय विश्व चैंपियन ने इस सीजन में अब तक छह प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, जिनमें चार जीत और दो बार दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने दोहा लेग में 90.23 मीटर का बेहतरीन थ्रो किया, जबकि पेरिस में भी शानदार प्रदर्शन दिया। हालांकि, वह सिलेसिया और ब्रुसेल्स चरणों में नहीं खेल पाए थे।
View this post on Instagram
ज्यूरिख फाइनल में नीरज चोपड़ा को कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। उनके खिलाफ एंडरसन पीटर्स, जूलियन वेबर, एंड्रियन मार्डारे, केशोर्न वालकॉट और जूलियस येगो मैदान में उतरेंगे। स्विट्जरलैंड के साइमन वीलैंड मेजबान एंट्री के रूप में शामिल होंगे।
नीरज चोपड़ा 28 अगस्त 2025 को ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल में भारतीय समयानुसार रात 11:15 बजे मैदान में उतरेंगे। यह मुकाबला न केवल खिताबी लड़ाई होगी, बल्कि नीरज के लिए लगातार तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सुनहरा मौका भी रहेगा।
उन्होंने 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीती थी और 2023 व 2024 में उपविजेता रहे थे। इस बार फैन्स को उम्मीद है कि वह खिताब अपने नाम करेंगे।
डायमंड लीग के बाद नीरज चोपड़ा 13 से 21 सितंबर के बीच तोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करेंगे।
Read Also: Sunil Shetty’s shocking anger! मिमिक्री आर्टिस्ट को सरेआम डांटा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन