ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Aug 26, 2025 / Post views : 3
Virat Kohli Asia Cup T20 Record:
भारत के पूर्व कप्तान और रन मशीन Virat Kohli भले ही अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनके बनाए रिकॉर्ड आज भी उन्हें सबसे अलग बनाते हैं। कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से विदाई ली थी और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से रिटायर हो गए थे। इसके बावजूद टी20 एशिया कप में उनके नाम एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड है जो किसी भारतीय या पाकिस्तानी बल्लेबाज ने नहीं बनाया।
टी20 फॉर्मेट में पिछली बार एशिया कप 2022 में खेला गया था। उस टूर्नामेंट में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया था। सुपर 4 के मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करते हुए उन्होंने नाबाद 121 रन (61 गेंद, 12 चौके, 6 छक्के) की पारी खेली।
यह कोहली का टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था और साथ ही उनके करियर की 71वीं अंतरराष्ट्रीय सेंचुरी। खास बात यह रही कि यह शतक 1020 दिन बाद आया, जिसने इस पारी को और खास बना दिया।
View this post on Instagram
इस शानदार पारी के साथ विराट कोहली टी20 एशिया कप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। अब तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक और खिलाड़ी शतक जड़ पाया है – हांगकांग के बाबर हयात। यानी पूरे एशिया कप टी20 इतिहास में अब तक सिर्फ दो बल्लेबाजों ने सेंचुरी बनाई है – विराट कोहली और बाबर हयात।
एशिया कप का इतिहास भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे मजबूत क्रिकेटिंग नेशंस से भरा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद शतक सिर्फ दो खिलाड़ियों के नाम हैं। यह विराट कोहली की बल्लेबाजी क्षमता और बड़े मैचों में उनके प्रदर्शन का सबूत है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन