Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

Gaza Underground Tunnels: खान यूनुस में अंडरग्राउंड सुरंग से भारी हथियारों का जखीरा बरामद, वायरल हुआ VIDEO

सूचना

hello php

: CG Murder Case: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत - आरोपी ने पहले पी शराब और महिला को पत्थर से कुचला

Share:

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुरामी जंगल में 24 जनवरी को मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया कि महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। आरोपी ने पहले जंगल में उसका गला दबाकर बेहोश किया, इसके बाद पत्थर से कुचलकर उसकी जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विशाखापत्तनम जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, किरंदुल-कोट्टावालसा लाइन बाधित

दरअसल, बालोद के डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव का रहने वाला एक व्यक्ति ने 24 जनवरी को सुबह लगभग 10 बजे जंगल की ओर लड़की के लिए गया. जहां उसे तेज बदबू आने लगी और वह नजदीक जाकर देखा तो किसी इंसान के पैर की उंगलियां नजर आई. गांव के लोगों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस के बड़े अफसर, साइबर सेल, डाॅग स्क्वाड और फाॅरेंसिक टीम मौजूद रही. पत्थर को हटाकर देखा गया तो एक महिला की सड़ी गली लाश मिली.

16 जनवरी को एक महिला के लापता होने की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. उसी महिला के भाई को मौके पर बुलाया गया. महिला के हाथ में बने टैटू और उसके पहनावे को देखा तब शव की पहचान हो गई, वह उसकी बहन कमला राजपूत थी. पुलिस ने मर्ग पंचनामा कर लाश को पास्टमार्टम के लिए भेज दिया. गुमशुदगी रिपोर्ट के दौरान पुलिस को परिजनों ने महिला के मोबाईल नंबर दिया था. जब महिला गायब हुई थी उसी दिन घर से निकलने से पहले हुए कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने तरौद निवासी नेमीचंद को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की.  कड़ाई से पूछने पर नेमीचंद ने हत्या करना कबूल किया.

जंगल में लव स्टोरी का खौफनाक अंत

आरोपी नेमीचंद साहू ने पुलिस को बताया कि उसके और कमला के बीच प्रेम संबंध थे. 16 जनवरी के दिन मृतिका कमला और नेमीचंद ने मिले. कमला उस दिन दोपहर 2 बजे अपने घर से निकली. दोनों नेमीचंद की बाईक से होकर गुरामी के जंगल में पहुंचे. दोनों अक्सर इसी जंगल में मुलाकात करने के लिए जाया करते थे. जंगल पहुंचे तो उसने पहले शराब पी. इस दौरान नेमीचंद ने कमला से शादी करने और उसके घर चलने का प्रस्ताव रखा. लेकिन कमला ने शादी करके उसके घर जाने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और एक समय ऐसा आया कि नेमीचंद ने कमला का गला घोट दिया. महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई फिर नेमीचंद ने जमीन पर घांसीटते हुए जंगल के नीचले हिस्से में ले गया. तब तक कमला की सांसे चल रही थी. तो नेमीचंद ने कमला के शरीर को जमीन पर बने गड्ढे में रखकर एक बड़े भारी पत्थर से सिर को कुचल दिया ताकि महिला की पहचान ना हो सके. साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी ने कमला के शरीर को पत्थरों से ढक दिया.

CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ ने ली एंट्री, मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ हल्की बारिश और गरज का अनुमान

घटना को अंजाम देने के बाद कमला के फोन पर लगातार उनके परिजनों का फोन आ रहा था…तब नेमीचंद उसका मोबाईल लेकर अपने घर चले गया और रातभर सो गया. फिर सुबह काम के लिए ट्रेन से दुर्ग रवाना हो गया. दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जब कमला के परिजनों का कॉल  आया तो नेमीचंद ने मोबाइल को पटककर तोड़ दिया और रेल्वे ट्रैक पर ही फेक दिया. पुलिस ने नेमीचंद के निशानदेही पर कमला की टूटी चुड़ियां, हत्या को अंजाम देने वाले पत्थर, शराब की शीशी, कमला का मोबाइल बरामद कर किया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें