Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

करौंदा खाने के 5 बड़े फायदे : इम्यूनिटी, हड्डियों, दिल और पाचन के लिए फायदेमंद फल

Vishva News / Fri, Jul 17, 2026 / Post views : 29

Share:

छोटे-छोटे, खट्टे-मीठे करौंदे न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि ये सेहत का खजाना भी हैं। आयुर्वेद में करौंदे को एक बेहतरीन औषधि माना गया है। विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर करौंदा हमारी बॉडी को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इसके सेवन से वजन घटाने में मदद मिलती है और साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि करौंदा खाने से आपको क्या क्या 5 फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं करौंदा खाने से क्या क्या फायदे हो सकते हैं।

1. वजन घटाने में मददगार

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो करौंदा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे असमय लगने वाली भूख शांत होती है। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज करता है।

2. हड्डियों को बनाए मजबूत

उम्र बढ़ने के साथ अक्सर हड्डियों में कमजोरी या जोड़ों के दर्द की समस्या होने लगती है। करौंदे में कैल्शियम और फास्फोरस अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूती देने का काम करता है। नियमित रूप से करौंदे का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाए

करौंदा विटामिन सी का एक बेहतरीन सोर्स है। विटामिन सी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। मजबूत इम्यूनिटी हमें मौसमी बीमारियों जैसे- सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल इन्फेक्शन से बचाती है। इसके साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के सेल्स को डैमेज होने से रोकते हैं।

4. दिल की सेहत के लिए

आजकल की बिगड़ती लाइफस्टाइल में दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। करौंदा शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक टल जाता है।

5. पाचन क्रिया रखे दुरुस्त

करौंदे में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। यह पेट की समस्याओं जैसे- कब्ज , गैस और एसिडिटी से राहत दिलाता है। इसके नियमित सेवन से आंतों की सेहत में सुधार होता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं।

Tags :

OrganicFood

ImmunityBoost

HealthyLifestyle

Karonda

HealthyLiving

VitaminC

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts