By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Vishva NewsVishva NewsVishva News
Notification Show More
Font ResizerAa
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Reading: केंद्रीय गृह मंत्री ने की छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना : अमित शाह से मिले सीएम साय, प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियानों और उपलब्धियों की दी जानकारी
Share
Font ResizerAa
Vishva NewsVishva News
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Search
  • होम
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस (C.G.)
  • देश – विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • अपराध
  • खेल
  • महिला विशेष
Have an existing account? Sign In
Follow US
Vishva News > Blog > जिला तैतीस (C.G.) > केंद्रीय गृह मंत्री ने की छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना : अमित शाह से मिले सीएम साय, प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियानों और उपलब्धियों की दी जानकारी
जिला तैतीस (C.G.)

केंद्रीय गृह मंत्री ने की छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना : अमित शाह से मिले सीएम साय, प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियानों और उपलब्धियों की दी जानकारी

praveen
Last updated: 18/08/2025 11:55 AM
praveen
Published: 01/08/2025
Share
SHARE

नई दिल्ली- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की।

Contents
  • माओवाद उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को शाह ने सराहा
  • अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर की चर्चा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री को माओवादी विरोधी अभियानों की उपलब्धि एवं भविष्य की कार्ययोजना से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पिछले डेढ़ वर्षों में उल्लेखनीय सफलता मिली है। दिसंबर 2023 से अब तक 33 बड़ी मुठभेड़ों में शीर्ष माओवादी नेताओं सहित 445 माओवादी न्यूट्रलाइज़ किए गए हैं। वहीं, 1554 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं, एवं 1588 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

माओवाद उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों को शाह ने सराहा

उन्होंने कहा, राज्य सरकार की “समन्वित विकास और सुरक्षा” नीति के तहत माओवादी प्रभाव को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इन प्रयासों से न केवल माओवादी प्रभाव कम हुआ है, बल्कि स्थानीय समुदायों में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार की माओवाद उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने माओवादी उन्मूलन के लिए राज्य सरकार के प्रयासों को ऐतिहासिक बताया और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का वादा किया।

अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर की चर्चा

बैठक में छत्तीसगढ़ के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले अमृत रजत महोत्सव 2025 की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। इस महोत्सव के माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता, और आर्थिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के विकास और सुरक्षा में सहयोग और मार्गदर्शन पर शाह को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

praveen

Vishva News serves as the Editor of Vishva News, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering local, regional, and national developments.

CG News: कोंडागांव की योगिता ने छत्तीसगढ़ को किया गौरवान्वित, राष्ट्रपति से मिला प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार सम्मान
Amit Baghel surrenders: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल 5 दिसंबर को कर सकते हैं आत्मसमर्पण
CG News : रविवार रात मालगाड़ी के इंजन पर पथराव, लोको पायलट हुआ घायल
CG Jewellery Theft Case: एक रात में उड़ गए 1 करोड़ के गहने! छत्तीसगढ़ के इस जिले में ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
CG में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 8 साल के बच्चे की मौत, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
जिला तैतीस (C.G.)

CG CRIME: घरेलू झगड़े ने लिया जानलेवा मोड़, छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की

Vishva News
Vishva News
04/10/2025
CG Crime : गाली देने से मना किया तो नशेड़ी ने सिर पर मारा गैस सिलेंडर, चाऊमिन संचालक की दर्दनाक मौत
CG Breaking News : राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद तहसीलदारों-नायाब तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित, इन 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर रहे थे आंदोलन
बड़ी कार्रवाई: ईओडब्ल्यू ने पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को स्पेशल कोर्ट में किया पेश
जांजगीर-चांपा में PNB ATM लूट की घटना, नकाबपोश बदमाश ने महिला कर्मचारियों से लूटे 50 हजार रुपये
  • प्रमुख खबरें
  • जिला तैतीस(C.G.)
  • देश - विदेश
  • विश्व न्यूज पड़ताल
  • उद्योग
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • महिला विशेष

About US

विश्व न्यूज़ आपके लिए विश्वसनीय, निष्पक्ष और सशक्त समाचार लाता है। हम हर दृष्टिकोण को आवाज़ देने में विश्वास करते हैं, खासकर महिला उत्थान के लिए। उन दबे कुचले आवाज को समाज तक पहुंचना जो महिलाओं को प्रेरित और उत्साहित करती हैं।

Contact US

Editor – Vishva News
📞 Mobile: +91-8103404444, +91-9630465553
✉️ Email: vishvanews36@gmail.com
📍 Address: Near Life Care Hospital, Main Road, Telibandha, Raipur (C.G.)

Important Pages

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
© Vishva News | Develop By Nimble Technology
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?