ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Nov 13, 2025 / Post views : 29
रायगढ़ : जिले में पिछले दो दिनों से घरघोड़ा-रायगढ़ रोड पर हाथियों का झूंड आ रहा है। हाथी जंगल से निकलकर रोड पर काफी देर तक चहलकदमी करते हैं। इसके कुछ देर बाद वापस जंगल की ओर चले जा रहे हैं। इसमें नर-मादा के साथ शावक भी हैं। 12 नवंबर की शाम हर दिन की तरह इस रोड पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ था।
CG में धर्मांतरण का भंडाफोड़… प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल, एसईसीएल कर्मचारी हिरासत मेंट्रक-डंपर के साथ बाइक सवार भी इस रोड से गुजर रहे थे, लेकिन तकरीबन साढ़े चार बजे 25 हाथियों का झुंड सामारूमा के जंगल से निकलकर रोड पर आ गया। जिसके बाद दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। हाथियों के दल की जानकारी वन अमले को लगी, तो मौके पर वनकर्मी और काफी संख्या में आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया। हाथी का झुंड काफी देर तक घरघोड़ा-रायगढ़ मेन रोड पर खड़ा रहा। कुछ हाथी सड़क नीचे तो कुछ ऊपर थे।
Bijapur : ओनताड़ी पहाड़ी में मुठभेड़ के बाद जवानों ने कंधे पर लादकर लाए नक्सलियों के शव, जंगल गूंजा गोलियों की तड़तड़ाहट सेइस दौरान लोगों न उनका वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे वापस जंगल की ओर चले गए। बताया जा रहा है कि 11 नवंबर की शाम को भी यही हाथी का दल सड़क पर काफी देर तक खड़ा रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन