Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: 60th DGP-IG Conference : रायपुर हाईअलर्ट पर, 30 नवंबर तक चलेंगे अहम सुरक्षा संवाद

Vishva News / Fri, Nov 28, 2025 / Post views : 31

Share:
60th DGP-IG Conference : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज से तीन दिनों तक हाईअलर्ट पर रहेगी. शनिवार से 30 नवंबर तक नवा रायपुर में 60वां DGP – IG सम्मेलन होने वाला है. इस सम्मेलन का आज पहला दिन है. सुबह एयरपोर्ट पर सीनियर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. होम सेक्रेटरी गोविंद मोहन रायपुर पहुंचे हैं. बीती रात गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे. मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. वहीं आज रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रायपुर पहुचेंगे. कांग्रेस का बिलासपुर में उग्र प्रदर्शन: जर्जर सड़कों और बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ सरकार को घेरा

सम्मेलन में सुरक्षित भारत निर्माण का तैयार होगा रोडमैप

विकसित भारत: सुरक्षा आयाम थीम पर सम्मेलन आयोजित होगा. केंद्रीय HM अमित शाह सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. आंतरिक सुरक्षा, LWE, महिला सुरक्षा, पुलिस व्यवस्था के विषयों पर मंथन किया जाएगा. इसका उद्देश्य अब तक प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा करना और ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप ‘सुरक्षित भारत’ के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप की रूपरेखा तैयार करना है. देशभर के अफसर भी पहुंचे कॉन्फ्रेंस में प्रजेंटेशन देंगे. 60वीं DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए देशभर से DGP, COP, IG, ADG, IB सहित कई सुरक्षा प्रमुख भी रायपुर पहुंचे हैं. कॉन्फ्रेंस में सभी राज्य अपराध नियंत्रण संबंधी प्रयासों पर प्रेजेंटेशन देंगे. एक मॉडल स्टेट चुनकर कॉमन गाइडलाइन जारी हो सकेगी. पिछले साल 2024 में DGP-IG कॉन्फ्रेंस ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था. इसमें पीएम मोदी ने हिस्सा लिया था. छत्तीसगढ़ में पहली बार यह प्रतिष्ठित आयोजन हो रहा है, जिसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

ऐसे की गई है ठहरने की व्यवस्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम-11 में ठहरेंगे. नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है. सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं. ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं. इस कार्यक्रम में 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे. प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा ऑपरेशन: छत्तीसगढ़ सहित 10 राज्यों में मेडिकल कॉलेजों पर छापेमारी

ADG और IG को सुरक्षा की जिम्मेदारी

DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य की जिम्मेदारी एडीजी दीपांशु काबरा, आईजी अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है. वहीं राज्य पुलिस के साथ ही केंद्रीय फोर्स, इंटेलिजेंस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ कॉर्डिनेशन करेंगे. साथ ही पूरी व्यवस्था को संभालेंगे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts