Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: यूनिटी मार्च 2025 के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा रवाना, रायपुर में CM विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

Vishva News / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 27

Share:
रायपुर : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यूनिटी मार्च 2025 में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के 68 युवा आज नागपुर के लिए रवाना हुए। रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपस्थित रहे। सभी ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहे’ के नारे लगाए और युवाओं को शुभकामनाएं दीं। Blind T20 world cup: भारत की महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम विश्व विजेता, नेपाल को सात विकेट से हराकर रचा इतिहास कार्यक्रम को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आज सौभाग्य का दिन है। हमारे प्रदेश के 68 युवा यूनिटी मार्च में शामिल होंगे, यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान से पूरा देश परिचित है। युवा साथी उनकी विचारधारा से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय यात्रा पर जा रहे हैं। सभी प्रतिभागी युवाओं को ढेरों शुभकामनाएं। BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि हर साल इस मार्च का आयोजन होता है। इस बार छत्तीसगढ़ के 68 युवा इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं, जो प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। युवा देश की एकता और अखंडता का संदेश लेकर आगे बढ़ेंगे। Constitution Day 2025: जानिए वे 7 महत्वपूर्ण कानून, जो हर महिला को बनाएंगे सुरक्षित और शक्तिशाली खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर 68 युवा राष्ट्रीय पदयात्रा में शामिल होकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की इस यात्रा से हर नौजवान प्रेरणा लेगा। सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर युवा देश निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार हो रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बस को हरी झंडी दिखाकर सभी युवाओं को यूनिटी मार्च के लिए रवाना किया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts