Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: 7वीं की छात्रा ने डर से त्रैमासिक परीक्षा नहीं दी, शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

Vishva News / Sat, Sep 27, 2025 / Post views : 46

Share:
बलरामपुर : छत्तीसगढ़ में बलरामपुर जिले के सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं. शिक्षक पर 7वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है. इस घटना से छात्रा इतनी भयभीत है कि उसने अपनी त्रैमासिक परीक्षा तक नहीं दी. मामले में शिकायत के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. वहीं परिजन और ग्रामीण कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला झोर का है. विद्यालय में पदस्थ शिक्षक घूरन पटेल ने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की. शिक्षक के डर से छात्रा त्रैमासिक परीक्षा तक नहीं दे पाई. घटना के बाद पीड़िता ने घर आकर अपनी बड़ी बहन को पूरी आपबीती बताई. Chhattisgarh : सरकारी योजना में लापरवाही पड़ी भारी, दो पंचायत सचिवों को किया गया निलंबित 

आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज

छात्रा के अनुसार आरोपी शिक्षक की हरकत से वह भयभीत हो गई और अब स्कूल जाने से भी डर रही है. परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की. शिकायत मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, एससी/एसटी (एट्रोसिटी) एक्ट और छेड़छाड़ से संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. इस घटना को लेकर परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है. CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले तेज बारिश, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है. वाड्रफनगर पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक का मोबाइल बंद है और फिलहाल फरार है पुलिस ने यह भी कहा कि जल्द से जल्द शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts