Sun, 13 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: राजिम कुंभ जाने वालों के लिए बड़ी सौगात! रायपुर–राजिम के बीच दौड़ेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमटेबल

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ के धार्मिक नगर राजिम में 1 फरवरी से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेले को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रायपुर और राजिम के बीच मेमू स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी मिल सके। व्यापम में रिश्तेदारी का झांसा देकर 10 लाख की ठगी! फार्मासिस्ट निकला जॉब दिलाने वाला ठग, पुलिस ने दबोचा रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार रायपुर से राजिम के लिए ट्रेन संख्या 08755 दोपहर 11.55 बजे रवाना होगी और मंदिर हसौद, सीबीडी (पीएच), केंद्री, अभनपुर और मानिक चौरी स्टेशनों पर ठहराव के बाद 1.20 बजे राजिम पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में ट्रेन संख्या 08756 दोपहर 2.00 बजे राजिम स्टेशन से चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 3.30 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा एक और जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 08757 रायपुर स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर शाम 4.00 बजे राजिम पहुंचेगी। वहीं राजिम से रायपुर के लिए ट्रेन संख्या 08758 सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 10.00 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। दुर्ग–रायपुर ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक, सफर के बीच गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से कुंभ कल्प मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचें और रेलवे के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts