Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: धोखाधड़ी का मामला: फर्जी साधू ने महिला डॉक्टर को ठगा, UPI से उड़ाए पैसे

Vishva News / Tue, Sep 30, 2025 / Post views : 36

Share:

रायपुर: राजधानी में एक महिला डॉक्टर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। साधुओं के वेश में आए दो अज्ञात व्यक्ति पहले महिला डॉक्टर के क्लिनिक में जबरन घुस गए, फिर महिला डॉक्टर को हिप्नोटाइज कर क्यूआर कोड से पैसे ले लिए। महिला डॉक्टर के मुताबिक आरोपी ठग लगातार उनकी आंखों में देखने के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

बिरनपुर कांड: सीबीआई ने पेश की पूरी चार्जशीट, अब गवाहों की गवाही तय करेगी दिशा

पीड़ित डॉ. सुधा अग्रवाल चौधरी ने बताया कि वह 26 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे शंकर नगर स्थित सुधा सूरज फर्टिलिटी केयर क्लिनिक में अपने एक स्टाफ के साथ बैठी थी। तभी साधुओं के भेष में दो अज्ञात व्यक्ति खिड़की से झांकते हुए क्लिनिक में घुस गए। पहले स्टाफ ने उन्हें पैसे दिए, लेकिन साधुओं ने कहा कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए। इसके बाद वे सीधे डॉक्टर के केबिन की ओर जाने लगे। रिसेप्शनिस्ट ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सीधे डॉक्टर के पास पहुंच गए।

CG NEWS: गरबा में मुस्लिम युवक को तिलक लगाकर खिलाया प्रसाद, मातारानी के जयकारे लगवाए

दोनों आरोपियों ने इलाज के बहाने डॉक्टर से बातचीत शुरू की। फिर डॉक्टर से उनकी निजी जानकारी लेने लगे। आरोप है कि डॉक्टर को उन्होंने हिप्नोटाइज कर लिया था। इसके बाद वे जैसा कहते गए, डॉक्टर वैसा करती गई। दोनों ने भगवान के नाम पर और धमकी देकर 9 हजार रुपए यूपीआई के जरिए एक खाते में ट्रांसफर करवाए। लेनदेन परमजीत कौर नामक महिला के बैंक खाते में हुआ। आरोपियों ने जाते-जाते एक देवी-देवता की तस्वीर, काले मोती और रुद्राक्ष की माला भी थमा दी। इस मामले में डॉ. सुधा ने पुलिस को फुटेज भी उपलब्ध कराई है। डॉक्टर ने अगले दिन जब ट्रांजेक्शन और सीसीटीवी देखा तब उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई है। फिलहाल इस मामले में डॉक्टर ने पुलिस से लिखित शिकायत की है, लेकिन आरोपी ठग पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts