Sun, 03 May
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव

दो और आरोपी गिरफ्तार, 29 तक पहुंची संख्या

शादी से पहले ही देश पर कुर्बान हुए जवान संजय

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत 10 और 13 मई को

अब पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट अनिवार्य

धमाका: आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आई डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली टीम

की अपने ही दादी की हत्या

तंत्र सिद्धि के नाम पर 2 तेंदुआ की बलि! 5 आरोपी गिरफ्तार

अबूझमाड़ में नक्सलियों की डंप सामग्री बरामद, डीआरजी-ITBP ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

Rajim Violence Case Update: फिंगेश्वर में भड़का तनाव! हिंसा फैलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात

सूचना

hello php

: भीषण हादसा: छत्तीसगढ़ से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं की बस जौनपुर में हादसे का शिकार, 4 की मौत

Share:
रायपुर/यूपी : जौनपुर में 50 श्रद्धालुओं से भरी AC बस पीछे से ट्रेलर में घुस गई। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। वे रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे। वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। SP डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया- बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पिचक गया। Solo Dining: हर महिला के लिए जरूरी, महीने में कम से कम एक बार अपनाएं यह आदत
घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम रहा, जिसे बाद में पुलिस ने खुलवाया। हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ। बस में सवार दिलीप दास ने बताया कि हम 50 लोगों का एक ग्रुप 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकला था। हम सभी लोगों ने पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे थे।
रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। हमने रामलला का दर्शन किया और अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद ऑटो से अयोध्या घूमा। फिर रात 11 बजे खाना खाने के बाद हम सभी बस में बैठ गए। रात ज्यादा हो गई थी, इसलिए सभी लोग बस में सो गए थे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें