ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Nov 9, 2025 / Post views : 28
जशपुर : जशपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। रायपुर में पदस्थ एएसआई ने जशपुर में एक महिला के घर घुसकर बेरहमी से पिटाई कर दी। एएसआई अपने परिजनों के साथ तड़के सुबह महिला के घर पहुंचा और अपनी पत्नी की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुये महिला की बेरहमी से पिटाई कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने टोनही का आरोप लगाते हुये महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुये बाहर निकाला था। महिला की शिकायत पर एएसआई समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सुकमा में नक्सलियों का बड़ा हमला, जवानों की सर्चिंग पार्टी पर आईईडी ब्लास्टदरअसल, पीड़िता फ़ौसी बाई निवासी ग्राम भिंजपुर थाना दुलदुला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 नवम्बर को सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाने चूल्हा जलाने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके घर के बाहर कुछ लोग हल्ला गुल्ला कर उसे गंदी गालियां देने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों की धमकी से डरकर महिला ने घर का दरवाजा नहीं खोली। आरोपियों ने गालियां देते हुए दरवाजे को लात मारकर तोड़ दिया और जबरन घर में घुस गए।
एक महिला आरोपिया गायत्री भगत के द्वारा पीड़िता फ़ौसी बाई को तुम टोनही हो, तुम मेरी मां सुनीता बाई को जादू टोना कर मरवा दी हो, तुम्हे उसे जिंदा करना पड़ेगा कहते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट करने लगी। अन्य आरोपी भी महिला के सिर के बाल को खींचकर कर से घसीटते हुए गांव के मरघट की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान पीड़िता का बेटा व बेटी भी मौके पर पहुंचे और अपनी मां छुड़ाकर वापस घर ले आए। पीड़ित की रिपोर्ट पर तत्काल थाना दुलदुला पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में एसएसपी को जानकारी दी गई। थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 296,351(2),115(2),333,190,191(2) व टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के तहत अपराध पंजीबद्ध जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Tomar Brothers Case: वांटेड अपराधी वीरेंद्र तोमर का पुलिस ने निकाला जुलूसपुलिस की जांच में पता चला कि मामले का एक आरोपी फूलचंद राम भगत रायपुर में सहायक उप निरीक्षक के पर है। ASI की पत्नी मृतिका सुनीता भगत, माह अगस्त 2025 में खेती का कार्य कराने थाना दुलदुला क्षेत्र गृह ग्राम भिंजपुर आईं थी, फिर सितंबर 2025 में वापस रायपुर लौट आई थी, जहां सुनीता भगत का स्वास्थ्य खराब होने के कारण हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान 30 अक्टूबर को मौत हो गई थी। आरोपी ASI फुलचंद राम भगत के रिश्तेदारों के द्वारा बताया गया कि वे कुछ बैगाओं को जानते हैं, जिनके द्वारा मृतिका सुनीता भगत के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उसे जिंदा करने का दावा किया जा रहा है। फुलचंद राम भगत ने उस बैगा से संपर्क किया। मृतिका सुनीता भगत को ग्राम भिंजपुर में ही दफन किया गया था। फूलचंद भगत अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बैगा व उसके साथियों को लेकर ग्राम भिंजपुर के शमशान घाट पहुंचा, जहां बैगा व उसके साथियों के द्वारा शमशान में तंत्र मंत्र का ढोंग किया गया। ढोंगी बैगा ने बताया कि भिंजपुर ग्राम की ही महिला फ़ौसी बाई के द्वारा जादू टोना की वजह से सुनीता भगत की मौत हुई है। यह सुनते ही आरोपी फूलचंद राम भगत अपने साथियों को लेकर फ़ौसीबाई के घर गया और टोनही का आरोप लगाते हुए महिला से मारपीट करने लगा। पीड़ित महिला की शिकायात पर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन