Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: ACB ने गोवा से गिरफ्तार किया छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी नवीन केडिया को, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच जारी

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी और छत्तीसगढ़ डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया को झारखंड ACB टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे गोवा से पकड़ा है। कारोबारी नवीन केडिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच चल रही थी और वह लंबे समय से फरार था। Mahatari Vandan Yojana 23th Installment: 23वीं क़िस्त का भुगतान, महिलाओं के बैंक खातों में भेजी गई राशि एसीबी ने नवीन केडिया के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था। गिरफ्तारी के बाद अब एसीबी उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोवा से रांची लाने की प्रक्रिया में जुट गई है। रांची लाने के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे शराब घोटाले से जुड़े नेटवर्क और लेनदेन को लेकर अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। बता दे कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में भी नवीन केडिया का नाम है। छत्तीसगढ़ डिस्टलरी के संचालक नवीन केडिया पर आरोप है, कि उन्होंने सिंडिकेट को शराब सप्लाई की और उसके बदले में 243.72 करोड़ रुपए कमीशन दिया। CG BREAKING: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय

जमानत याचिका की सुनवाई से पहले गिरफ्तार

कारोबारी नवीन केडिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दाखिल कर रखी थी। हालांकि, इससे पहले ही एसीबी ने उसे पकड़ लिया। जांच एजेंसी के अनुसार, यह मामला उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे के कार्यकाल से जुड़ा है। मई 2022 में लागू की गई नई उत्पाद नीति के दौरान छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारियों और प्लेसमेंट एजेंसियों को झारखंड में काम दिए जाने का आरोप है। आरोप है कि इन कारोबारियों और एजेंसियों से कमीशन के तौर पर मोटी रकम ली गई और इसी के बदले उन्हें झारखंड में शराब कारोबार से जुड़े ठेके और काम सौंपे गए। नवीन केडिया को भी पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे का करीबी माना जा रहा है। एसीबी का मानना है कि पूछताछ के दौरान घोटाले की पूरी चेन, अधिकारियों की भूमिका और पैसों के लेनदेन से जुड़े अहम सुराग सामने आ सकते हैं।  

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts