Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: वाहन चालकों के लिए अलर्ट! CG के इस जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर लगेगा 10 हजार तक जुर्माना

Vishva News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 48

Share:
महासमुंद : जिले में वाहन सुरक्षा को मजबूत करने और चोरी तथा तस्करी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के लिए परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगवाना अनिवार्य कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन वाहनों में यह विशेष नंबर प्लेट नहीं होगी, उन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से जल्द ही इन वाहनों के लिए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया जाएगा। यह नंबर प्लेट न केवल वाहन की पहचान को सुरक्षित करती है, बल्कि फर्जी नंबर प्लेट के उपयोग को भी रोकने में सहायक है। सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! छत्तीसगढ़ में डीए बढ़कर हुआ 58%, केंद्र के बराबर हुआ लागू

1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में लगवाना अनिवार्य

विभागीय नियमों के अनुसार, 1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में एचएसआरपी लगवाना अनिवार्य है। इसके बिना वाहन को बेचने में भी मालिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नंबर प्लेट लगवाने की तुलना में चालान की राशि कई गुना अधिक है उदाहरण के लिए, दोपहिया वाहनों में किटमेंट का खर्च लगभग 500 रुपये है, जबकि प्लेट न होने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। चार पहिया वाहनों के लिए किटमेंट का खर्च लगभग 800 रुपये है, जबकि चालान की राशि 5000 से 10,000 रुपये तक हो सकती है। Iran Protest: प्रदर्शनकारियों पर ईरान का कड़ा रुख, सरकार बोली – ‘खुदा के दुश्मन हैं, मिलेगी मौत की सजा’

विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे

विभाग के अनुसार, वर्तमान में किसान खेती और धान खरीदी में व्यस्त हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, फरवरी महीने से ब्लॉक और ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा और उनके क्षेत्र में ही नंबर प्लेट लगवाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts