Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Amit Shah in CG: अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, आज बस्तर दशहरा में होंगे शामिल; महतारी वंदन की 20वीं किस्त करेंगे जारी

Share:
Amit Shah in CG: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे. प्रवास के दूसरे दिन यानी आज वे बस्तर दशहरा मेले में शामिल होंगे. वहीं प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री शाह सुबह 11 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:05 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद 12:15 बजे माता दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चनाकरेंगे. इसके बाद वे 12:35 बजे सिरहासार भवन, जगदलपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं 1:25 बजे लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन और मंचीय कार्यक्रम में शिकरत करेंगे. दोपहर 3:25 बजे जगदलपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे. इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा में हिस्सा लेंगे. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कई मंत्री मौजूद रहेंगे छत्तीसगढ़ सरकार की पहल: CM साय ने स्वसहायता समूह की महिलाओं के लिए रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट बिक्री की घोषणा, फ्लिपकार्ट से होगा विपणन

महिलाओं को जारी करेंगे महतारी वंदन की 20वीं किस्त

केंद्रीय गृहमंत्री शाह आज प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे. इसके तहत 65 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. इससे पहले 19 किस्तों में महिलाओं को 12,376 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है. नई किस्त जारी होने के बाद इस योजना का कुल आंकड़ा 12,983 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा. बता दें कि इसके पहले CM विष्णु देव साय ने रायगढ़ के खरसिया में महतारी वंदन की 19वीं किस्त जारी की थी. छत्तीसगढ़: मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार ने 1077 करोड़ स्वीकृत किए, तीन जिलों को मिलेगा फायदा

3-लेयर का सुरक्षा घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं.पूरे बस्तर संभाग में 3-लेयर सुरक्षा घेरा बनाया गया है.सभी कैंप और थानों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, वहीं सीमाई इलाकों में नाकाबंदी कर सघन जांच की जा रही है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts