ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 3
बालोद : महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। संविदा महिला कर्मचारी पर पिछले 19 महीने से महतारी वंदन योजना का लाभ उठाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कलेक्टर को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
CG Politics: PCC अध्यक्ष दीपक बैज का आरोप – राज्य से गायों की संख्या 5 लाख घटी, 40 भूख से मरींदरअसल महिला बाल विकास विभाग बालोद के जिला कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी लक्ष्मी साहू पति राजेन्द्र साहू विभाग में तृतीय वर्ग की संविदा कर्मचारी है और बालोद के वार्ड 18 में निवास करती है और पिछले 19 महीने से सरकार को महतारी वंदन का पैसा ले सरकारी खजाने में चुना लगा रही है। विभाग के जिला कार्यालय में पदस्थ रहने के बाद भी जिला अधिकारी पूरे मामले से बेखबर है।
छत्तीसगढ़ में पकड़ाया शराब तस्कर, महतारी एक्सप्रेस में छुपाकर ला रहे थे 16 पेटीअब पूरे मामले में जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी समीर पांडे का कहना है कि यह मामला आपके द्वारा संज्ञान में आया है, जिस पर कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना को पलीता लगाने वाले कर्मचारी पर विभाग किस तरीके से एक्शन लेता है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन