Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Video Viral होते ही कार्रवाई... अश्लील डांस पर नोट उड़ाने वाले SDM पर गिरी गाज, पुलिसकर्मी भी नपे

Vishva News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 36

Share:
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग इलाके में संस्कृति के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस का आयोजन करने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है. वहीं, इस पूरे मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इलाके के एसडीएम खुद नोट उड़ाते और वीडियो बनाते नजर आए. इस लापरवाही के चलते दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, जिन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ व्यापम भर्ती 2026: जल संसाधन विभाग में सहायक मानचित्रकार पदों के लिए WRAD25 परीक्षा की अधिसूचना जारी

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक देवभोग क्षेत्र में एक ओपेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस आयोजन के लिए मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम ने अनुमति दी थी. कार्यक्रम शुरू होने के बाद ओपेरा की आड़ में जमकर अश्लील डांस का प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम के दौरान न केवल मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं, बल्कि कानून व्यवस्था की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं.

एसडीएम का वीडियो वायरल, जिला प्रशासन ने साधी चुप्पी

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे चौंकाने वाला पहलू वह वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम खुद मंच के पास मौजूद रहकर अश्लील डांस का आनंद लेते और अपने मोबाइल से वीडियो बनाते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में साहब कलाकारों पर पैसे लुटाते हुए भी नजर आ रहे हैं. वाहन चालकों के लिए अलर्ट! CG के इस जिले में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर लगेगा 10 हजार तक जुर्माना

पुलिस की कार्रवाई, लेकिन प्रशासन पर सवाल

वीडियो वायरल होने और मामला गरमाने के बाद पुलिस हरकत में आई. देवभोग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम को निर्धारित समय से एक दिन पहले ही बंद करवा दिया और वहां लगे टेंट को हटवा दिया. पुलिस ने अश्लील डांस का आयोजन कराने वाले 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. वहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने तो अपने कर्मियों पर कार्रवाई कर दी मगर प्रशासन ने अब तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है इन मामले में दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। लोगों का सवाल है कि जब आयोजन की अनुमति एसडीएम ने दी थी और उनकी मौजूदगी में ही सब कुछ होता रहा, तो फिर उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यह वीडियो अब गरियाबंद सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग प्रशासन और एसडीएम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts