ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Mon, Feb 2, 2026 / Post views : 2
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अवैध रेत उत्खनन रोकने गए नायब तहसीलदार पर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है. राजस्व अधिकारी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की है. कार्रवाई में ट्रैक्टर व रेत को जब्त नहीं किया गया है.
WhatsApp हैक तो नहीं हो गया? ये संकेत दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान, ऐसे बचाएं अपना अकाउंटघटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है. ग्राम गढ़वट, सरवनदेवरी और खैरखंडी में रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन जोरों पर चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, रविवार को नायब तहसीलदार राहुल साहू कार्रवाई करने ग्राम गढ़वट गए हुए थे. इसी दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर को रोका तो ड्राइवर खैरखंडी निवासी रितुराज सिंह ने आधी रेत को नदी में ही खाली कर दिया और ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. नायब तहसीलदार ने रोकने के लिए कहा तो ड्राइवर ने उनपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया. साहू ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर तेजी से बस्ती की ओर भाग निकला.
मामले में नायब तहसीलदार ने पुलिस को आवेदन दिया. इसके आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की. उसे बेलतरा के तहसीलदार की कोर्ट में पेश किया. यहां उसे जमानत मिल गई. इस मामले में नायब तहसीलदास राहुल साहू से भी बातचीत का प्रयास किया गया पर उन्होंने फोना रिसीव नहीं किया.
24×7 मोबाइल स्क्रीन का असर: मोबाइल स्क्रीन आपकी दिल की सेहत के लिए क्यों है खतरनाकनायब तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करने के बाद भी प्रशासन ने रेत व ट्रैक्टर की जब्ती नहीं की. ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया. चालक इस तरह से पहले भी गाड़ी चला चुका है. वह आदतन अपराधी है. नायब तहसीलदार ने थाने में दिए आवेदन में चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा के तहत कार्रवाई की मांग की थी. टीआई रतनपुर नीलेश पांडेय ने बताया कि नायब तहसीलदार के आवेदन के आधार पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है. आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन