Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर बारातियों से भरी बस पलटी, 9 की मौत, 80 घायल

Vishva News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 40

Share:
Balrampur Road Accident: झारखंड़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से लगे लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 80 लोग घायल हुए हैं। लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में बारातियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की लाशें सड़क पर बिखरी रहीं। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद लोगों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के पीछे बस का ब्रेक फेल बताया जा रहा है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने इलाज के निर्देश दिए हैं। मरने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे। Raipur News: राजधानी के 6 प्रमुख मार्ग बने नो-फ्लैक्स जोन, सिर्फ सरकारी विज्ञापनों को मिलेगी अनुमति

जानिए हादसा कैसे और कहां हुआ ?

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के 87 लोग ज्ञान गंगा स्कूल की बस में सवार होकर झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। ओरसा बंगलादारा घाटी में उतरते समय बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार बस पीडब्ल्यूडी के रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर करीब 20 फीट खाई में जाकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। Delhi Earthquake: दिल्ली में भूकंप के झटके, जानें कितनी थी तीव्रता और कहां था केंद्र

हालात पर दानों राज्य़ों के सीएम की नजर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लातेहार के उपायुक्त को निर्देश दिया कि घायलों को उचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भीषण हादसे में यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल यात्रियों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts