Fri, 07 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Bastar Olympics 2025: 3.91 लाख खिलाड़ी करेंगे हिस्सा, डिप्टी CM साव बोले – युवाओं के लिए बनेगा शानदार मंच

Vishva News / Fri, Oct 24, 2025 / Post views : 14

Share:
Bastar Olympics 2025: बस्तर ओलंपिक – 2025 के आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक 2025 में हिस्सा लेने बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 297 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है. पिछले साल एक 1 लाख 62 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था. विकासखंड स्तरीय मुकाबले 25 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होंगे. इसके बाद जिला फिर संभाग स्तरीय खेल होंगे. फिर अलग-अलग खेलों के फाइनल होंगे. बस्तर की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर लाने की पहल के तहत यह आयोजन किया जा रहा है. डिप्टी सीएम साव ने बताया, बस्तर ओलंपिक के व्यापक और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय के पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. बस्तर ओलंपिक की ख्याति पूरे देश में है, यह मात्र क्षेत्रीय आयोजन नहीं है. बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों की स्पर्धाएं होंगी. इस आयोजन में आत्मसमर्पित नक्सली भी अपना दमखम दिखाएंगे. SDM का रेत परिवहन रोकने का आदेश, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर लगाए ‘होश में आओ’ के नारे

बस्तर ओलंपिक में ये खेल होंगे

बस्तर ओलंपिक का यह दूसरा साल है. इस बार एथलेटिक्स में 100 मी., 200 मी., 400 मी., लम्बी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस-थ्रो, जैवलिन-थ्रो, 4X100 मी. रिले रेस गेम होंगे. साथ ही तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कराटे, वॉलीबॉल और महिला सीनियर वर्ग के लिए रस्साकसी सहित जिला स्तर पर हॉकी और वेट लिफ्टिंग की स्पर्धाएं होंगी. इसमें न केवल आधुनिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा, बल्कि स्थानीय परंपरा से जुड़े खिलाड़ियों को भी मंच मिलेगा. जूनियर वर्ग में बालक, बालिकाओं व सीनियर वर्ग में महिला और पुरुषों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी.

जानिए क्या है इनाम

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया था, जो हमारे लिए गौरव की बात है. बस्तर के युवा क्षमता को मंच देने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है. विजेताओं को खेल आकादमी में प्रवेश दिया जाता है. विजेताओं को जिला और संभाग स्तर पर नगद पुरस्कार, मेडल, ट्रॉफी और शील्ड प्रदान की जाएगी. नगद राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से खिलाड़ियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी. संभागीय स्तर के विजेता खिलाड़ियों को “बस्तर यूथ आइकॉन” के रूप में प्रचारित किया जाएगा. यह ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ मॉडल बस्तर में नई सामाजिक चेतना का प्रतीक बनेगा. रायपुर में नवविवाहिता ने की आत्महत्या, वीडियो में पति और ससुराल पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts