Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: बस्तर ओलंपिक 11 दिसंबर से शुरू, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया की विशेष उपस्थिति

Vishva News / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 28

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग 11 से 13 दिसंबर तक ‘‘बस्तर ओलम्पिक 2025’’ का संभाग स्तरीय आयोजन करने जा रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। पारंपरिक खेलों, जनजातीय संस्कृति और युवा खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह आयोजन प्रदेश के खेल कैलेंडर का एक महत्त्वपूर्ण है। बस्तर ओलम्पिक 2025 में राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी पारंपरिक एवं आधुनिक खेल विधाओं में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। हाथी के हमले से 40 दिन के नवजात की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हड़कंप विगत वर्ष बस्तर ओलंपिक के आयोजन ने देशभर में अपनी गहरी छाप छोड़ी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की विशेष सराहना की थी। यह उल्लेखनीय है कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को नक्सल प्रभाव से दूर कर शासन के मुख्यधारा में लाने और खेल के माध्यम से इस क्षेत्र में शांति और भय मुक्त वातावरण तैयार करने की कल्पना से राज्य शासन ने बस्तर ओलंपिक का आयोजन प्रारंभ किया था। इस वर्ष के आयोजन की विशेषता यह है कि देश की महान बॉक्सर मैरी कॉम बस्तर ओलंपिक 2025 के उद्घाटन समारोह में 11 दिसंबर को अपनी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगी।
बॉक्सर मैरी कॉम 6 बार की विश्व बॉक्सिंग चैम्पियन, लंदन ओलम्पिक 2012 की कांस्य पदक विजेता और पद्म भूषण, पद्म श्री एवं खेल रत्न से सम्मानित हैं। इसी प्रकार भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया बस्तर ओलंपिक के समारोह में 13 दिसम्बर को खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने उपस्थित रहेंगी। भूटिया को पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जिन्होंने भारतीय फुटबॉल को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। घरेलू विवाद के कारण पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

विजेताओं को शासकीय खेल अकादमी में मिलेगा प्रवेश

खेल विभाग द्वारा जिला स्तर पर विजेता सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जूनियर वर्ग में 2400 रुपये एवं सीनियर वर्ग में 3000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रति खिलाड़ी प्रदान की जाएगी। यह पहल राज्य के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपने खेल कौशल को निखारने के लिए प्रेरित करेगी। इसके साथ ही बस्तर ओलंपिक के जूनियर वर्ग के विजेता को शासकीय खेल अकादमी में सीधा प्रवेश दिया जाएगा। आधुनिक खेल प्रशिक्षण देकर आगे के लिए तैयार किया जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts