Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, ओडिशा के युवक के ट्रॉली बैग से 9.6 किलो गांजा बरामद

Vishva News / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 28

Share:

दुर्ग : पुलिस ने रिसामा रेलवे स्टेशन यात्री प्रतीक्षालय से ओडिशा निवासी एक युवक को गांजे के साथ पकड़ा है। आरोपी के ट्रॉली बैग से 9 किलो 668 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और नकदी भी मिली है।

बस्तर ओलंपिक 2025 का जगदलपुर में भव्य आगाज, 1822 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। घटना 22 नवंबर की है। ओडिशा का युवक संबलपुर से 1 ट्रॉली बैग में गांजा भरकर दुर्ग जंक्शन पहुंचा। यहां दल्लीराजहरा जाने वाली लोकल ट्रेन का इंतजार किया। इसके बाद लोकल ट्रेन से रिसामा रेलवे स्टेशन पर उतरा। इस दौरान उसे न तो जीआरपी ने पकड़ा और न ही आरपीएफ ने। गांजा बेचने के लिए बाहर निकला तो अंडा थाना की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

CG News: 1 करोड़ से अधिक का 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त, 30 मामलों में बड़ी कार्रवाई

ट्रेनों में अब लगातार नशीली दवाएं और गांजा की तस्करी के मामले में सामने आने लगे हैं। 22 नवंबर की दोपहर 2.10 बजे अंडा थाना को मुखबिर से सूचना मिली कि टांगरपाड़ा, तोरा, बरगढ़ (ओडिशा) निवासी शखील बाग नाम का युवक ट्रॉली बैग में गांजा रखकर दल्लीराजहरा जाने वाली ट्रेन से रिसामा स्टेशन पहुंचेगा और वहां से अंडा क्षेत्र में इसे खपाने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रिसामा रेलवे स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। शाम करीब 6 बजे पुलिस टीम ने रिसामा रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय में आरोपी को पकड़ा। आरोपी के बैग से दो सफेद प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ कच्चा दानेदार गांजा, एक रियलमी मोबाइल फोन और 1,350 रुपए नकद बरामद हुए।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts