Fri, 07 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Chhattisgarh Vyapam का बड़ा फैसला: अब भर्ती परीक्षा में रहेगा ‘ड्रेस कोड’, नकल पर लगेगी लगाम

Vishva News / Thu, Oct 30, 2025 / Post views : 14

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यापमं ने भर्ती परीक्षा में नकल को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. व्यापमं ने अभ्यर्थियों के लिए कपड़ों का कलर कोड जारी किया है.  ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक परीक्षा से ये व्यवस्था लागू हो जाएगी. दरअसल आगामी 9 नवंबर को  ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की भर्ती परीक्षा होनी है. गहरे रंग के कपड़े पहन कर जाने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा. व्यापमं द्वारा पहले जारी निर्देश में हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है. बता दें कि रंग स्पष्ट नहीं होने के कारण परीक्षा केंद्र में पहुंच रहे अभ्यर्थियों से विवाद हो रहा था. पिछली परीक्षाओं में विवाद की स्थिति को देखते हुए व्यापमं ने इस बार पहले ही कलर कोड जारी कर दिया है. Donald Trump–Xi Jinping Meeting: ट्रंप का बड़ा ऐलान, चीन पर लगने वाले टैरिफ में 10% की कटौती

नकल प्रकरण सामने आने के बाद बने नियम 

13 जुलाई 2025 को पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर की भर्ती परीक्षा में बिलासपुर के केंद्र में नकल प्रकरण सामने आने के बाद व्यापम ने नए नियम  बनाए हैं. 14 जुलाई 2025 को व्यापम ने पत्र जारी कर अभ्यर्थियों को परीक्षा में आधी बाहां के हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने के लिए निर्देश दिए. Gold Price Today: सोने की चमक पड़ी फीकी, 30 अक्टूबर को ऐसे हैं आपके शहर के ताजा रेट

3 नवंबर को जारी होंगे प्रवेश पत्र

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की भर्ती के लिए 3 नवंबर को प्रवेश पत्र जारी  होंगे. संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरुष एवं ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया  चल रही है. सुबह 11:00 से होने वाली इस भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आधे घंटे पहले 10:30 बजे ही परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा.  अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ फोटो युक्त मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लेकर परीक्षा केंद्र जाना होगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts