Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG को बड़ी सौगात: 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली रूट पर Air India की नई फ्लाइट शुरू

Vishva News / Wed, Oct 22, 2025 / Post views : 40

Share:
रायपुर : छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में एयर इंडिया की नई फ्लाइट की सौगात इसी माह मिलेगी. कंपनी ने 26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में नई उड़ान संचालित करने का प्रस्ताव नागरिक उड्डयन निदेशालय को दिया है. इस नई उड़ान के साथ ही दिल्ली के लिए एयर इंडिया की तीन फ्लाइट रोजाना उपलब्ध होगी. एयर इंडिया द्वारा प्रस्तावित यह नई फ्लाइट दोपहर को संचालित की जाएगी. फिलहाल एयर इंडिया की दो उड़ानें सुबह-शाम को संचालित की जाती हैं. CG CRIME: पत्नी से तलाक का केस लड़ रहे व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत, कार मौके पर मिली प्रस्तावित शेड्यूल के तहत एयर इंडिया की अभी रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट 2635 दिल्ली से दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी तथा उसके रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने का समय दोपहर 2.05 बजे है. रायपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट 2636 दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर शाम 4.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. मेडिकल कॉलेज से फरार हुए दो कैदी, जेल वार्ड की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

दिल्ली-रायपुर सेक्टर में रोजाना 8 उड़ानें

26 अक्टूबर से दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में रोजाना आठ उड़ानों का विकल्प उपलब्ध होगा. 26 अक्टूबर से ही इंडिगो की एक नई फ्लाइट दिल्ली-रायपुर-दिल्ली सेक्टर में संचालित करने की तैयारी है. फिलहाल इंडिगो की रोजाना 4 उड़ानें संचालित की जाती हैं. इंडिगो सूत्रों के मुताबिक उड़ान संख्या 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.15 बजे रायपुर पहुंचेगी. वापसी में उड़ान संख्या 6ई6640 रायपुर से दोपहर 12.45 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. एक नई उड़ान शुरू होने से रायपुर-दिल्ली सेक्टर में इंडिगो की कुल पांच उड़ानें हो जाएंगी. इससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts