Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: राजधानीवासियों को बड़ी राहत: रजिस्ट्री के लिए नहीं जाना पड़ेगा कलेक्टोरेट, खुलेंगे नए सब-रजिस्ट्री ऑफिस

Vishva News / Sat, Jan 24, 2026 / Post views : 48

Share:
रायपुर : राजधानी रायपुर के लाखों लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है. अब जमीन, मकान, प्लॉट या किसी भी संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के लिए शहर के कलेक्टोरेट जाने की झंझट से छुटकारा मिलेगा. क्योंकि शासन ने रजिस्ट्री के लिए बढ़ती भीड़ और लोगों की सुविधा को देखते हुए रायपुर शहर के चारों दिशाओं सड्डू, वीआईपी रोड स्थित बेबीलोन, धरसींवा, बीरगांव, टाटीबंध और कमल विहार में नए सब-रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे. Chhattisgarh IPS Transfer News: प्रमोशन के बाद अब SP तबादलों की तैयारी, जल्द जारी होगी लिस्ट इसमें सड्डू और बेबीलोन को नया रायपुर की तर्ज पर हाईटेक बनाया जाएगा. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अगले कुछ महीनों में चरणबद्ध लागू किया जाएगा. इन पंजीयन कार्यालयों में एक-एक सब रजिस्ट्रार की ड्यूटी रहेगी. वहीं दूसरी तरफ कलेक्टोरेट में 9.16 करोड़ की लागत से नए पंजीयन कार्यालय का निर्माण हो रहा है. नए इमारत में तीन डिस्ट्रिक रजिस्ट्रार और 8 सब रजिस्ट्रार बैठेंगे. शहर के चारों दिशाओं में पंजीयन कार्यालय में खुलने के बाद कलेक्टोरेट स्थित पंजीयन कार्यालय में भीड़ कम हो जाएगी. अफसरों का मानना है कि कलेक्टोरेट स्थित रजिस्ट्री कार्य के चलते रोजाना भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे आम नागरिकों को लाइन में घंटों खड़ा रहना पड़ता है. खासकर बुजुगों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. नए सब-रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के बाद लोगों को अपने ही नजदीकी क्षेत्र में रजिस्ट्री की सुविधा मिल जाएगी, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी. कलेक्टोरेट स्थित पंजीयन कार्यालय में पांच सब रजिस्ट्रार बैठते हैं. एक रजिस्ट्रार एक दिन में करीब 40 रजिस्ट्री करता है. यानी रोजाना औसतन 200 से ज्यादा रजिस्ट्री होती है . रजिस्ट्री के दौरान बुजुगों के साथ महिलाएं छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आती हैं. वर्तमान में दफ्तर में अभी बैठक के लिए केवल एक हॉल है. वहां वकील भी बैठते हैं. इस वजह से बैठने के लिए भी जगह कम पड़ती है. गर्मी और बारिश में भी लोग बाहर या आस-पास के दूसरे दफ्तरों में बैठकर इंतजार करते हैं. CG Employment News: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, स्टेट लेवल जॉब फेयर में 15,000 नौकरियां

कैमरों की जद में रहेगा भवन

पंजीयन कार्यालय में करीब पांच साल पहले कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था. इसका मकसद आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके. लेकिन कुछ ही दिनों में सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए. इससे पंजीयन कार्यालय में कौन- आ रहा है और जा रहा इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है. नई बिल्डिंग में हर कमरे और पूरा कैंपस कैमरे की निगरानी में रहेगा.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts