Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: 1.5 करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Vishva News / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 42

Share:

कांकेर : छत्तीसगढ़ से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सल मौर्चे पर सुरक्षा बल को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जहां आज मोस्ट-वांटेड नक्सली मोझुल्ला उर्फ भूपति उर्फ सोनू दादा समेत लगभग 60 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। भूपति बड़े कैडर का नक्सली है और वह छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नक्सली नेटवर्क का सक्रिय सदस्य माना जाता है। उस पर लगभग 1.5 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

CG NEWS: तालाब की सफाई के दौरान मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनू दादा ने सरकार के समक्ष हथियार समेत आत्मसमर्पण करने की बात कही। उसके बयान के बाद नक्सली संगठन में आपसी मतभेद और फूट देखने को मिली। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से पुलिस और सुरक्षा बल फिलहाल पूछताछ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली विभिन्न रैंकों में शामिल हैं, जिनमें डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) और एरिया कमेटी मेंबर (ACM) भी शामिल हैं। कई नक्सली पहले भी बड़ी मुठभेड़ों में भाग ले चुके हैं और उनकी भूमिका गंभीर मानी जाती है।

विश्व मानक दिवस: CM विष्णुदेव साय ने किया कार्यक्रम में शिरकत

यह घटना नक्सलवाद पर सरकार की सख्त कार्रवाई और “लोन वर्राटू” अभियान की सफलता का संकेत भी है। उल्लेखनीय है कि इससे लगभग 20 दिन पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में इसी अभियान के तहत 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल थे। उस समूह में 30 नक्सलियों पर कुल 64 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts