Wed, 29 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 10 से 15 अगस्त तक चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 476 मंडलों में विशेष आयोजन

Meta ने तकनीकी गड़बड़ी बताई वजह, भारत में वीडियो दोबारा हुआ रीस्टोर

'हिंदू राष्ट्र' और 'धर्मनिरपेक्षता' पर पुराने बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में, वीडियो को लेकर तेज हुई बहस

समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाला गया, एसी या मॉनिटर में ब्लास्ट से आग लगने की आशंका

शराब और घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, लोहारा पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान, एनएच-30 के डेंजर जोन पर फिर उठे सुरक्षा के सवाल

सीएम साय और भावना बोहरा ने 151 किमी कांवड़ यात्रा पर आधारित गीत किया लॉन्च

कवर्धा में आवारा गौवंश से हादसों की आशंका, जिम्मेदारी तय करने की मांग

सूचना

hello php

: Bijapur Naxal Encounter Update : नेशनल पार्क सर्च ऑपरेशन में 6 माओवादी ढेर, चार पर था 20 लाख का इनाम 

Vishva News / Mon, Jan 19, 2026 / Post views : 21

Share:

Bijapur Naxal Encounter Update : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नेशनल पार्क क्षेत्र में पिछले दो दिनों से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान चार महिला समेत छह माओवादी मारे गए हैं। इनमें से चार की पहचान हो चुकी है, जो 20 लाख रुपये के इनामी थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों में आठ लाख रुपये का इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य दिलीप बेड़जा और पांच-पांच लाख रुपये के इनामी एरिया कमेटी सदस्य शामिल हैं। साथ ही दो लाख रुपये की इनामी राधा मेट्टा की पहचान भी हुई है।

Balrampur Road Accident: छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर बारातियों से भरी बस पलटी, 9 की मौत, 80 घायल

रुक-रुक कर होती रही फायरिंग

पुलिस अधीक्षक डा. जितेन्द्र यादव ने बताया कि माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार को माओवादियों और पुलिस के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। उसी दिन चार माओवादियों के शव बरामद हुए, जबकि रविवार को दो और माओवादी मारे गए। Raipur News: राजधानी के 6 प्रमुख मार्ग बने नो-फ्लैक्स जोन, सिर्फ सरकारी विज्ञापनों को मिलेगी अनुमति

मुठभेड़ स्थल से भारी हथियार बरामद

पुलिस का मानना है कि कार्रवाई से नेशनल पार्क एरिया कमेटी का नेतृत्व बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मुठभेड़ स्थल से एके-47, इंसास, कार्बाइन और 303 राइफल समेत छह ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं। मालूम हो कि गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक माओवादियों के समूल सफाए का लक्ष्य रखा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts