Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Bijapur Naxal Operation: बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, माओवादियों का छुपा हथियार और विस्फोटक भंडार बरामद

Vishva News / Tue, Dec 23, 2025 / Post views : 50

Share:

Bijapur Naxal Operation: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षा बलों ने सघन सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा जमीन के भीतर छुपाकर रखे गए अवैध हथियार एवं विस्फोटक सामग्री के एक बड़े डम्प का खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार, थाना उसूर क्षेत्र अंतर्गत कर्रेगुट्टा हिल्स के डोलीगुट्टा चोटी इलाके में कोबरा 204 एवं सीआरपीएफ 196 की संयुक्त टीम एफओबी ताड़पाला घाटी क्षेत्र के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान डोलीगुट्टा चोटी एरिया में संदिग्ध स्थानों की खुदाई करने पर माओवादियों द्वारा छुपाकर रखी गई हथियार मरम्मत सामग्री, बीजीएल सेल निर्माण से जुड़ी सामग्री तथा विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए।

US Deportation Policy : ट्रंप का अवैध प्रवासियों को क्रिसमस ऑफर… 2.7 लाख रुपये और फ्री टिकट लेकर अमेरिका छोड़ो

अभियान के दौरान माओवादियों की ओर से लगाए गए दो नग प्रेशर आईईडी भी बरामद किए गए, जो सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। मौके पर मौजूद कोबरा 204 की बम निरोधक दस्ते ने सतर्कता बरतते हुए दोनों प्रेशर आईईडी को सुरक्षित तरीके से मौके पर ही नष्ट कर दिया। इससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। बरामद सामग्री में हैंड फ्लाई प्रेस, भारी मात्रा में बीजीएल सेल (बड़े, मध्यम एवं छोटे आकार), बीजीएल टेल, स्टील प्लेट, स्क्रू ड्राइवर, हैक्सा ब्लेड, प्लायर सहित हथियारों की मरम्मत में उपयोग होने वाले कई अन्य भारी उपकरण शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि माओवादी इस इलाके में लंबे समय तक गतिविधियां संचालित करने की तैयारी में थे।

अबकी बार ड्रोन वॉर: भारत के कड़े तेवरों ने पाकिस्तान को सतर्क कर दिया, सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा और बचाव तैयारियां

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों की सतर्कता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया गया है। यह बरामदगी न केवल माओवादियों की कमर तोड़ने वाली है, बल्कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बहाल करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च अभियान लगातार जारी है, इसके साथ ही सुरक्षा बलों की और भी टीम बुलाई जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि अगर माओवादी की कोई भी सूचना किसी के पास रहे तो वह जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts