ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Tue, Jan 20, 2026 / Post views : 64
बिलासपुर : गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र आयुष यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आयुष ने 15 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे पहले सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर किया गया।
CG Crime News: SECL बस रोककर हमला, कर्मचारी को बेरहमी से मारा, वीडियो हुआ वायरलहालत नाजुक होने पर परिजन उसे उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित BHU ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के वक्त विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया था। बताया गया है कि आत्मदाह की कोशिश से पहले आयुष ने एक वीडियो भी बनाया था। इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर निकला और खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। मौके पर मौजूद अन्य छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाई और उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि, वह बुरी तरह झुलस चुका था।
Michigan Snowstorm Vehicles Crash: अमेरिका में बर्फीला तूफान – मिशिगन में 100 से ज्यादा गाड़ियों की भीषण टक्कर, देखें VIDEOआयुष यादव उत्तर प्रदेश का निवासी था और वर्तमान में बिलासपुर के एक निजी हॉस्टल में रहकर GGU में लॉ की पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसके परिजनों को जानकारी दी थी, जिसके बाद परिजन बिलासपुर पहुंचे और इलाज के लिए उसे उत्तर प्रदेश ले गए। छात्र की मौत की खबर मिलते ही विश्वविद्यालय परिसर और छात्रों में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि छात्र ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन