Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Bilaspur Train Accident Update: अपोलो अस्पताल में घायल युवती की मौत, अब तक 13 की गई जानें

Vishva News / Wed, Nov 12, 2025 / Post views : 31

Share:

Bilaspur Train Accident Update: मेमू-मालगाड़ी दुर्घटना में घायल युवती ने मंगलवार को अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था, जहां करीब आठ दिन तक जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद उसने अंतिम सांस ली। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। मौत की सूचना मिलने के बाद स्वजन व रेलवे के अधिकारी अपोलो अस्पताल पहुंच गए हैं।

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में शीतलहर की दस्तक, अंबिकापुर में तापमान गिरकर 7.6°C तक पहुंचा

गतौरा-लालखदान ओवरब्रिज के बीच चार नवंबर को शाम 4:10 बजे भीषण रेल हादसा हुआ था। गेवरारोड-बिलासपुर मेमू ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। इस हादसे में मौके पर ही 11 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को रेलवे प्रशासन की मदद से शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

Chhattisgarh : नेशनल हाईवे-130 पर लखनलाल देवांगन का काफिला हादसे का शिकार, मंत्री बाल-बाल बचे

इनमें सहायक लोको पायलट रश्मि राज और दो यात्री अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। इन्हीं में से एक जांजगीर-चांपा निवासी 19 वर्षीय मेहविश परवीन भी थी, जो हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। वह अचेत भी थी। डॉक्टरों को उम्मीद थी कि उसकी हालत में सुधार होगा, लेकिन आठ दिन बाद मंगलवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। अपोलो प्रबंधन ने युवती की मौत की सूचना स्वजन और रेल प्रशासन को दी, जिसके बाद रेल अधिकारी अस्पताल पहुंचे। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रेल प्रशासन की ओर से मृतकों के स्वजन को मुआवजा दिया जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts